30 करोड़ बकाया वसूलेगी इंगलिशबाजार नगरपालिका

Updated:
विज्ञापन

मालदा : विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों पर बकाया लगभग 30 करोड़ रुपये की वसूली के लिए इंगलिशबाजार नगरपालिका ने कमर कस ली है. इनमें केंद्र सरकार के अधीन रेलवे, भारतीय डाक, दूरसंचार विभाग पर विभिन्न परिसेवाओं के लिए नगरपालिका का एक करोड़ से ज्यादा बकाया है. राज्य सरकार के कई विभागों पर भी […]

विज्ञापन

मालदा : विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों पर बकाया लगभग 30 करोड़ रुपये की वसूली के लिए इंगलिशबाजार नगरपालिका ने कमर कस ली है. इनमें केंद्र सरकार के अधीन रेलवे, भारतीय डाक, दूरसंचार विभाग पर विभिन्न परिसेवाओं के लिए नगरपालिका का एक करोड़ से ज्यादा बकाया है.

विज्ञापन

राज्य सरकार के कई विभागों पर भी करोड़ों रुपये बाकी हैं. इन पैसों की वसूली के लिए इंगलिश नगरपालिका की ओर से विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी दफ्तरों को चिट्ठी भेजकर बकाया भुगतान का अनुरोध किया गया है. इस संबंध नगरपालिका चेयरमैन निहार घोष ने बताया कि अकेले रेल मंत्रालय पर नगरपालिका का करीब 62 लाख रुपये बकाया है.

एनएचएआइ पर तीन लाख से ऊपर बकाया है. विभिन्न बैंकों को साढ़े आठ लाख रुपये भुगतान करने हैं. डाक विभाग पर छह लाख से ऊपर बकाया है. इसके अलावा विभिन्न नर्सिंग होमों, हॉलों, राज्य परिवहन विभाग, जिला परिषद, मेडिकल कॉलेज, डीएम ऑफिस, वन विभाग आदि पर भी भारी रकम बकाया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola