जयंती पर याद किये गये बंकिम चंद्र बनर्जी

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र बनर्जी का शहरवासियों ने गुरुवार को जन्मदिन मनाकर याद किया. उत्तरबंग थैलेसेमिया व विकलांग सेवा संस्था की सिलीगुड़ी इकाई के बैनर तले संस्था के दफ्तर में ही हर्षोल्लास के साथ जयंती मनायी. भारोत्तोलन के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सह स्वर्ण पदक विजेता अशोक चक्रवर्ती ने झंडोत्तोलन किया. […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र बनर्जी का शहरवासियों ने गुरुवार को जन्मदिन मनाकर याद किया. उत्तरबंग थैलेसेमिया व विकलांग सेवा संस्था की सिलीगुड़ी इकाई के बैनर तले संस्था के दफ्तर में ही हर्षोल्लास के साथ जयंती मनायी. भारोत्तोलन के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सह स्वर्ण पदक विजेता अशोक चक्रवर्ती ने झंडोत्तोलन किया.

विज्ञापन

साथ ही सबों ने सामूहिक रुप से वंदे मातरम् गीत गाकर बंकिम बाबू को श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम संयोजक विमल कृष्ण बनिक, एनए स्कूल के प्रिंसिपल मृत्युंजय मजूमदार, विशिष्ठ अतिथि चेतालील बनर्जी, गौतम सोम, मानस चक्रवर्ती, बबलू घोष, बालेश्वर रजक व थैलेसेमिया पीड़ितों व उनके परिवार के सदस्यों ने भी बंकिम बाबू की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. साथ ही सबों के बीच फल व मिठाईयां भी बांटे गये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola