गुलमा खोला में पिकनिक पर लगायी गयी रोक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी शहर के मिलन मोड़ से लगा गुलमा खोला शहरवासियों के लिए एक खास पिकनिक स्पॉट है. बगल में गुलमा जंगल होने से हरा-भरा वातावरण है. छुट्टी मिलते ही शहर के लोग वहां पिकनिक मनाने के लिए पहुंच जाते हैं. इलाके के लोगों का आरोप है कि पिकनिक के साथ कुछ लोग शराब […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी शहर के मिलन मोड़ से लगा गुलमा खोला शहरवासियों के लिए एक खास पिकनिक स्पॉट है. बगल में गुलमा जंगल होने से हरा-भरा वातावरण है. छुट्टी मिलते ही शहर के लोग वहां पिकनिक मनाने के लिए पहुंच जाते हैं. इलाके के लोगों का आरोप है कि पिकनिक के साथ कुछ लोग शराब का सेवन करके बोतलों को फोड़ देते हैं.
विज्ञापन
साथ ही, पिकनिक मनानेवाले शराब के नशे में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं जिस वजह से आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इन सभी बातों को ध्यान रखते हुए इलाके के लोगों ने वहां पिकनिक मनाने पर रोक लगा दी है. रविवार को स्थानीय लोग वहां पहरेदारी करते देखे गये. साथ ही, पूरे इलाके में पिकनिक पर रोक के बोर्ड भी लगाये गये हैं.
स्थानीय लोगों ने बताया कि शहरवासी यहां छुट्टी बिताने आते हैं, इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन शराब के नशे में जो हुड़दंग होता है उससे हमें काफी परेशानी होती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस उत्पात के चलते पर्यावरण को हानि पहुंच रही है. शराब की टूटी बोतलों से कई लोग घायल हुए हैं. इन सभी बातों पर गौर करते हुए ही वहां पिकनिक पर रोक लगायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन