ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात प्रधाननगर थाना अंतर्गत चंपासारी स्थित सिलीगुड़ी गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस) के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के तृतीय महानंदा ब्रीज पर हुई. मृतक की पहचान प्रकाशनगर निवासी अनिल कुमार के रूप […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात प्रधाननगर थाना अंतर्गत चंपासारी स्थित सिलीगुड़ी गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस) के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के तृतीय महानंदा ब्रीज पर हुई. मृतक की पहचान प्रकाशनगर निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है.
विज्ञापन
पुलिस ने उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. पुलिस का कहना है कि घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. ट्रक एवं क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन