चुनावी में मिली हार पर वामफ्रंट की समीक्षा बैठक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वीरपाड़ा : लोकसभा चुनाव में वामफ्रंट समर्थित आरएसपी प्रत्याशी मिली उरांव को अलीपुरद्वार सीट से पराजय को लेकर वामफ्रंट की समीक्षा बैठक की गयी. रविवार को यह बैठक वीरपाड़ा स्थित दलीय कार्यालय में की गयी जिसमें प्रत्याशी मिली उरांव के अलावा आरएसपी के जिला सचिव सुनील बनिक, माकपा नेता देवी प्रसाद शर्मा के अलावा घटक […]
विज्ञापन
वीरपाड़ा : लोकसभा चुनाव में वामफ्रंट समर्थित आरएसपी प्रत्याशी मिली उरांव को अलीपुरद्वार सीट से पराजय को लेकर वामफ्रंट की समीक्षा बैठक की गयी. रविवार को यह बैठक वीरपाड़ा स्थित दलीय कार्यालय में की गयी जिसमें प्रत्याशी मिली उरांव के अलावा आरएसपी के जिला सचिव सुनील बनिक, माकपा नेता देवी प्रसाद शर्मा के अलावा घटक दलों के ब्लॉक नेता मौजूद रहे.
बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा की गयी. मिली उरांव ने कहा कि आम जनता आज भी वामफ्रंट के साथ है. यह बात चुनाव परिणाम से स्पष्ट है. चुनाव में हम लोग हारे हैं लेकिन आम जनता के हक के लिये वे हमेशा संघर्ष करते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










