बैटरी चोरी करते तीन धराये

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक बार फिर पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान लग गया है. सोमवार को दिन के उजाले में ही पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की बैटरी चुराने की कोशिश तीन बदमाशों ने की. हांलाकि इसमें ये सफल नहीं हुए. लोगों ने तीनों बदमाशों […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक बार फिर पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान लग गया है. सोमवार को दिन के उजाले में ही पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की बैटरी चुराने की कोशिश तीन बदमाशों ने की. हांलाकि इसमें ये सफल नहीं हुए. लोगों ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. उसके बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में खलबली मच गयी. खबर मिलते ही मेडिकल आउटपोस्ट की पुलिस पहुंची और तीनों को भीड़ की चंगुल से बचाया.

विज्ञापन

बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.उल्लेखनीय है कि सिलीगुड़ी जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज में आये दिन गाड़ियों से बैटरी तथा अन्य जरुरी कलपुर्जे चोरी होने की शिकायत काफी दिनों से की जा रही है. इसको लेकर वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए हैं. उसके बाद भी चोरी की घटना नहीं रूक रही है.

इस पर लगाम लगाना मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के लिए एक बड़ी चुनौती है. सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में एंबुलेंस की बैटरी चोरी करने की कोशिश तीन बदमाश कर रहे थे. तीनों रंगे हाथों पकड़े गये. जिसके बाद लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी. खबर मिलते ही मेडिकल ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपियों को अपने साथ थाने ले गई. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों के नाम कृष्ण दास, आकाश चिकबराइक तथा कृष्ण राय बताया है.

पुलिस का कहना है कि वे तीनों उसी इलाके में किसी गैराज में काम करते हैं. इलाके के लोगों ने ही एंबुलेंस से बैटरी चोरी करते वक्त तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. पुलिस का प्राथमिक तौर पर अनुमान है कि पिछले दिनों हुई चोरी की घटना में भी इनका हाथ हो सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola