ममता को भाजपा फिर विपक्ष की सीट पर बैठायेगी : रूपा

Updated:
विज्ञापन

धूपगुड़ी : भाजपा की राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली ने ममता बनर्जी को फिर से विरोधी सीट पर बैठाने का दावा किया. उन्होंने तिस्ता जल समझौता, चाय बागान श्रमिकों के चेहरे पर हंसी, किसानों को उपज का उचित कीमत व धूपगुड़ी को महकमा बनाने का वादा किया. शनिवार को जलपाईगुड़ी लोकसभा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में […]

विज्ञापन

धूपगुड़ी : भाजपा की राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली ने ममता बनर्जी को फिर से विरोधी सीट पर बैठाने का दावा किया. उन्होंने तिस्ता जल समझौता, चाय बागान श्रमिकों के चेहरे पर हंसी, किसानों को उपज का उचित कीमत व धूपगुड़ी को महकमा बनाने का वादा किया.

विज्ञापन
शनिवार को जलपाईगुड़ी लोकसभा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में धूपगुड़ी में रोड-शो के दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाय बागान को लेकर उदासीन है. जमीन समस्या को लेकर महासड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा है. ममता बनर्जी को भाजपा फिर से विरोधी सीट पर बैठायेगी.
इधर भाजपा के खिलाफ वाममोर्चा के युवा संगठन ने स्लोगन चोरी करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि रूपा गांगुली की रैली में जो भी नारे लगाये गये वह सभी डीवाईएफआई का है. डीवाईएफआई के धूपगुड़ी लोकल कमेटी सेक्रेटरी निर्माल्या भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने भी उनके संगठन का नारा चोरी कर गाना बनाया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola