टोटो व ऑटो चालकों में मारपीट, तनाव

सिलीगुड़ी : ऑटो तथा महिला टोटो चालकों के बीच झड़प के कारण थोड़ी देर के लिए सेवक मोड़ इलाके का माहौल गरमा गया. गुरुवार दोपहर में हुई घटना के बाद ऑटो चालकों ने सेवक रोड से सालुगाढ़ा तथा इस्कॉन मंदिर रुट में ऑटो बंद रखा. उधर, महिला टोटो चालक ने सिलीगुड़ी थाना के पानीटंकी आउट […]
सिलीगुड़ी : ऑटो तथा महिला टोटो चालकों के बीच झड़प के कारण थोड़ी देर के लिए सेवक मोड़ इलाके का माहौल गरमा गया. गुरुवार दोपहर में हुई घटना के बाद ऑटो चालकों ने सेवक रोड से सालुगाढ़ा तथा इस्कॉन मंदिर रुट में ऑटो बंद रखा.
उधर, महिला टोटो चालक ने सिलीगुड़ी थाना के पानीटंकी आउट पोस्ट में ऑटो चालकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है. जानकारी के अनुसार दोपहर में सेवक रोड इलाके में गाड़ी रोकने को लेकर एक महिला टोटो चालक तथा ऑटो चालक के बीच विवाद हो गया.दोनों हाथापाई पर उतर गये. तब तक कुछ और ऑटो और टोटो चालक भी इस मामले में कूद पड़े. दोनों ओर से हाथापायी शुरू हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




