सिलीगुड़ी : रेलवे स्टेशनों की बढ़ायी जा रही सुरक्षा

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी तथा एनजेपी सहित तमाम प्रमुखरेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. साथ ही साफ सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है. सुरक्षा से किसी भी प्रकार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. यह बातें डीआरएम सीपी गुप्ता ने कही. वह बृहस्पतिवार को एनजेपी स्थिति डीआरएम कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत […]
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी तथा एनजेपी सहित तमाम प्रमुखरेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. साथ ही साफ सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है. सुरक्षा से किसी भी प्रकार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. यह बातें डीआरएम सीपी गुप्ता ने कही. वह बृहस्पतिवार को एनजेपी स्थिति डीआरएम कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विभिन्न स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए जरूरी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. आरपीएफ की निगरानी बढ़ा दी गई है. सीसीटीवी कैमरे आदि पहले ही लगा दिए गए थे.
अब उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां इसे लगाने का काम चल रहा है. इसके साथ ही साफ सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है. स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्मों तथा आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है. उन्होंने सिलीगुड़ी तथा एनजेपी स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी जानकारी दी. श्री गुप्ता ने कहा कि सिलीगुड़ी स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है.
सिलीगुड़ी जंक्शन स्टेशन के बाहर डीएचआर ट्वाय ट्रेन के इंजन को रखा जा रहा है. सौंदर्यीकरण का काम काफी तेजी से चल रहा है. कुछ महीने के अंदर इसके पूरे हो जाने की संभावना है. इसके साथ ही सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन के अंदर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जोर से किया जा रहा है. एनजेपी स्टेशन के संबंध में श्री गुप्ता ने कहा कि यहां लिफ्ट लगा दिए गए हैं. रेल यात्रियों की सुविधा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं. रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सिलीगुड़ी टाउन स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाया जा रहा है. इस स्टेशन को महिला स्टेशन के रूप में तब्दील किया गया है. यहां कर्मरत सभी रेलवे कर्मचारी महिलाएं हैं.
उन्होंने रेलवे के विकास कार्यों में अतिक्रमण को सबसे बड़ी समस्या बताया. श्री गुप्ता ने कहा कि सिलीगुड़ी जंक्शन, सिलीगुड़ी टाउन तथा एनजेपी स्टेशन के आस पास अतिक्रमण एक बहुत बड़ी समस्या है. इसके कारण रेलवे को कई विकास परियोजनाओं को पूरा करने में परेशानी हो रही है.उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कोशिश रेलवे की ओर से की जा रही है. हालांकि बगैर स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह संभव नहीं है. स्थानीय पुलिस से अतिक्रमण हटाओ अभियान में रेलवे की सहायता की अपील की गई है.
श्री गुप्ता ने उदाहरण देते हुए कहा कि सिलीगुड़ी टाउन स्टेशन पर नए सिरे से प्लेटफार्म का निर्माण किया जाना है. लेकिन अतिक्रमण के कारण काम अब तक शुरू नहीं हुआ है. स्थानीय प्रशासन को इस बात की जानकारी दी गई है. इससे पहले श्री गुप्ता ने सिलीगुड़ी जंक्शन के साथ-साथ एनजेपी तथा सिलीगुड़ी टाउन स्टेशन का दौरा किया . उन्होंने एनजेपी में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




