सिलीगुड़ी : अवैध कब्जे पर मंत्री ने जतायी चिंता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 1:53 AM
सिलीगुड़ी : सरकारी कामों में तेजी लाने के लिए बुधवार को माटीगाड़ा के बीडीओ कार्यालय में एक प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया था. लगभग तीन घंटों तक चली बैठक में माटीगाड़ा आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को दिये जानेवाले पौष्टिक आहार को लेकर आंगनबाड़ी कर्मियों से बात की गयी. बैठक में मंत्री गौतम देव ने […]
सिलीगुड़ी : सरकारी कामों में तेजी लाने के लिए बुधवार को माटीगाड़ा के बीडीओ कार्यालय में एक प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया था. लगभग तीन घंटों तक चली बैठक में माटीगाड़ा आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को दिये जानेवाले पौष्टिक आहार को लेकर आंगनबाड़ी कर्मियों से बात की गयी.
बैठक में मंत्री गौतम देव ने खाद्य साथी योजना से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का भी निर्देश दिया. बैठक के बाद पत्रकारों को गौतम देव ने बताया कि हर ब्लॉक में इस प्रकार की बैठक का आयोजन किया जा रहा है. डिजिटल राशन कार्ड नहीं मिलने के चलते बहुत से लोग सरकारी राशन सेवा से वंचित हो गये है. इसे लेकर चर्चा की गयी.
इसी के साथ मंत्री ने बालासन नदी की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर भी चिंता जाहिर की है. बैठक में सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति तापस सरकार के साथ डीएम जयसी दासगुप्ता, एसडीओ शिराज दानेश्वर व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










