सिलीगुड़ी : जलपाईगुड़ी में प्रश्नपत्र लीक से सिलीगुड़ी में उबाल
सिलीगु���़ी : माध्यमिक परीक्षा के पहले ही दिन जलपाईगुड़ी में प्रश्नपत्र लीक होने की घटना से सिलीगुड़ी में भी उबाल है. सोमवार शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी की ओर से वेनस मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पार्टी के नेता कर्मियों ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी […]
सिलीगुड़ी : माध्यमिक परीक्षा के पहले ही दिन जलपाईगुड़ी में प्रश्नपत्र लीक होने की घटना से सिलीगुड़ी में भी उबाल है. सोमवार शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी की ओर से वेनस मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया गया.
इस दौरान पार्टी के नेता कर्मियों ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करने की साथ ही राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के इस्तीफे की मांग की. घटना की खबर मिलते ही सिलीगुड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा आंदोलन कर रहे 18 नेताओं को गिरफ्तार कर थाने ले गई.
बाद में उन आदोलनकारियों को बेल पर रिहा कर दिया गया. भाजपा के इस आंदोलन से थोड़ी देर के लिए वेनस मोड़, हिलकार्ट रोड़ में जाम की स्थिति पैदा हो गई थी. बाद में ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से परिस्थिति को स्वाभाविक किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए