नागराकाटा : डुआर्स के 28 चाय श्रमिकों को बकाया भुगतान

नागराकाटा : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार राज्य सरकार के श्रम विभाग ने डुवार्स के 28 चाय बागानों के श्रमिकों के 12 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है. इससे इन चाय बागानों में खुशी की लहर है. श्रम विभाग के अनुसार 16 हजार से अधिक श्रमिकों को इसका लाभ मिला है. हालांकि तीन […]
नागराकाटा : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार राज्य सरकार के श्रम विभाग ने डुवार्स के 28 चाय बागानों के श्रमिकों के 12 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है. इससे इन चाय बागानों में खुशी की लहर है. श्रम विभाग के अनुसार 16 हजार से अधिक श्रमिकों को इसका लाभ मिला है.
हालांकि तीन हजार से अधिक श्रमिकों के कागजात नहीं मिलने के चलते उनकी ग्रैच्यूटी की राशि नहीं दी जा सकी है. हालांकि इस बारे में सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर करने वाले संगठनों में शामिल पश्चिमबंग खेतमजूदर समिति के पक्ष से सामाजिक कार्यकर्ता अनुराधा तलवार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहीं नहीं कहा है कि कागजात देखकर ही भुगतान करना होगा.
बंद चाय बागानों के कागजात हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त लिक्विडेटर के पास है. अब यह राज्य सरकार का काम है कि वह उससे जरूरी कागजात हासिल करे. उल्लेखनीय है कि मुख्य रुप से बरसों से बंद रेड बैंक, ढेकलापाड़ा, सुरेंद्रनगर, रामझोड़ा, कठालगुड़ी चाय बागानों के श्रमिकों की बकाया रकम का भुगतान नहीं किया जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










