रोज डे: युवाओं पर चढ़ने लगा प्यार का बुखार, एक-दूजे को गुलाब देकर जताया प्यार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2019 4:55 AM
सिलीगुड़ी : यूं तो प्यार-मोहब्बत-इश्क का कोई समय- दिन- तारीख तय नहीं है. लेकिन हाल के वर्षों में फरवरी महीने में युवाओं पर प्यार का बुखार कुछ इस कदर चढ़ने लगा है जो पूरा सप्ताहव्यापी होता है. जिसे मोहब्बत के दिवानों ने ‘वैलेंटाइन वीक’ का नाम दिया है. सात फरवरी से शुरु होनेवाला यह वैलेंटाइन […]
सिलीगुड़ी : यूं तो प्यार-मोहब्बत-इश्क का कोई समय- दिन- तारीख तय नहीं है. लेकिन हाल के वर्षों में फरवरी महीने में युवाओं पर प्यार का बुखार कुछ इस कदर चढ़ने लगा है जो पूरा सप्ताहव्यापी होता है. जिसे मोहब्बत के दिवानों ने ‘वैलेंटाइन वीक’ का नाम दिया है. सात फरवरी से शुरु होनेवाला यह वैलेंटाइन वीक पूरे आठ दिनों तक अलग-अलग दिन अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है. प्यार के इस सप्ताहव्यापी मौसम का आगाज गुरुवार को ‘रोज डे’ से हो गया.
मोहब्बत करनेवालों ने आज एक-दूजे को गुलाब का फूल देकर अपना प्यार जताया. प्यार करनेवाले जोड़ों को आज सिलीगुड़ी व आस-पास के इलाकों के कई पार्क, शॉपिंग मॉल व पिकनिक स्पॉटों पर देखा गया. साथ ही रेस्तरांओं में भी उन्हें लजीज व्यंजनों के साथ रोज डे मनाते देखा गया.रोज डे के वजह से प्यार के मतवालों ने एक-दूजे को आज गुलाब का फूल दिया.
इसे लेकर आज सुबह से ही फूलों व गिफ्ट गैलरियों में युवाओं की भीड़ लगी हुई थी. रोज डे पर भारी डिमांड होने पर कई गुना अधिक दामों पर फूल बिके. नेचुरल गुलाब जो अन्य दिनों मात्र पांच रुपये में बिकते हैं उसकी कीमत आज 20 रुपये से लेकर 60-70 रुपये तक पहुंच गयी. वहीं, गिफ्ट गैलरियों में फैदर व आर्टिफिशयल गुलाब भी 25-30 रुपये से लेकर 250-300 रुपये तक बिके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










