सिलीगुड़ी : निगम के भी ठेका श्रमिकों को मिले सरकारी लाभ

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने नगर निगम के अस्थाई कर्मचारियों को भी राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं देने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा को एक पत्र भी लिखा है. इस पत्र में मेयर ने जहां एक ओर राज्य बजट में आशा एवं […]
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने नगर निगम के अस्थाई कर्मचारियों को भी राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं देने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा को एक पत्र भी लिखा है. इस पत्र में मेयर ने जहां एक ओर राज्य बजट में आशा एवं आंगनबाड़ी कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी का स्वागत किया है
वहीं दूसरी ओर नगर निगम में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को भी यह सुविधा देने की मांग की है. श्री भट्टाचार्य ने अपने पत्र में लिखा है कि वित्त मंत्री ने वर्ष 2019-20 के बजट में आशा एवं आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय बढ़ाने के साथ ही ग्रुप डी के अस्थाई ठेका कर्मचारियों के लिए भी कई घोषणाएं की. यह एक स्वागत योग्य कदम है.
लेकिन इसके साथ ही नगर निगम में काम कर रहे ठेका श्रमिकों को भी यही सुविधा मिलनी चाहिए. भट्टाचार्य ने पत्र में आगे कहा है कि वित्त मंत्री ने ठेके पर काम कर रहे हैं ग्रुप डी के कर्मचारियों को ग्रुप सी में पदोन्नति देने की बात भी कही है. इन कर्मचारियों को अनुभव तथा शिक्षा के आधार पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया है. इससे जाहिर है हजारों ठेका कर्मचारी लाभान्वित होंगे. इसी तरह से नगर निगम काम कर रहे ग्रुप डी के ठेका श्रमिकों को भी इसी तरह की सुविधा मिलनी चाहिए. उन्होंने इन कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी करने की भी मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




