दार्जिलिंग : दार्जिलिंग से सोलोमन को उम्मीदवार बनाये तृणमूल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2019 3:11 AM
दार्जिलिंग : लोकसभा चुनाव में अगर तृणमूल कांग्रेस की ओर से रेभ फादर सोलोमन सुब्बा को उम्मीदवार बनाया गया तो मां, माटी और मानुष की जीत निश्चित है. यूनाइटेड माइनॉरिटी ऑर्गनाइजेशन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र से जीत का उपहार देने का वादा किया है. सिलीगुड़ी स्थित दागापुर खेल मैदान में यूनाइटेड […]
दार्जिलिंग : लोकसभा चुनाव में अगर तृणमूल कांग्रेस की ओर से रेभ फादर सोलोमन सुब्बा को उम्मीदवार बनाया गया तो मां, माटी और मानुष की जीत निश्चित है. यूनाइटेड माइनॉरिटी ऑर्गनाइजेशन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र से जीत का उपहार देने का वादा किया है. सिलीगुड़ी स्थित दागापुर खेल मैदान में यूनाइटेड माइनॉरिटी ऑर्गनाइजेशन की ओर से एक अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया गया था. उक्त सम्मेलन का नाम अनेकता में एकता दिया गया.
प्रमुख अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल पहाड़िया माइनॉरिटी विकास बोर्ड के चेयरमैन रेभ फादर सोलोमन सुब्बा उपस्थित रहे. अतिथियों में पहाड़िया माइनॉरिटी विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन आरिफ खान, भोजपुरी समुदाय से अरविंद गुप्त, मुस्लिम समुदाय से सपना राजिया, ईसाई धर्म समुदाय से पाष्टर फिलोमन लिम्बु, भुटिया समुदाय से देंगगे भुटिया, आदिवासी समुदाय से चोकोस भुनिस आदि थे. सम्मेलन के शुभारम्भ में अतिथियों को खादा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










