दार्जिलिंग : 16 जरूरतमंद परिवारों को सौंपी गयी घरों की चाबी

दार्जिलिंग : पश्चिम बंगाल पहाड़िया माइनॉरिटी डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र समेत तराई के इलाकों में भी विकास का कार्य किया जा रहा है. निर्धन व असहाय परिवारों के लिये नये घर का निर्माण किया जा रहा है. इस क्रम में पश्चिम बंगाल पहाड़िया माइनॉरिटी डेवलपमेंट बोर्ड ने गाड़ीधुरा क्षेत्र के 16 […]
दार्जिलिंग : पश्चिम बंगाल पहाड़िया माइनॉरिटी डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र समेत तराई के इलाकों में भी विकास का कार्य किया जा रहा है. निर्धन व असहाय परिवारों के लिये नये घर का निर्माण किया जा रहा है. इस क्रम में पश्चिम बंगाल पहाड़िया माइनॉरिटी डेवलपमेंट बोर्ड ने गाड़ीधुरा क्षेत्र के 16 गरीब परिवारों के लिये नये घरों का निर्माण किया गया था.
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रविवार को नवनिर्मित घरों की चाबी सौंपने का कार्य किया गया. गाड़ीधुरा के सार्वजनिक हॉल में आदिवासी विकास संगठन की ओर से आयोजित समारोह की अध्यक्षता गुलशन बराई ने किया. इसी तरह से समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल पहाड़िया माइनॉरिटी डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन रेभ फादर सोलोमन सुब्बा खास तौर पर उपस्थित रहे. वहीं अन्य अतिथियों में आदिवासी विकास परिषद के महासचिव दीपक बराई, गोजमुमो के क्षेत्रीय नेता प्रणव रसाइली में मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




