दार्जिलिंग :जातीय सुरक्षा व पहचान के प्रति गोजमुमो ईमानदार : नारी मोर्चा
दार्जिलिंग : जातीय सुरक्षा और पहचान की मांग को लेकर गोजमुमो के ईमानदार होने का दावा गोर्खा जनमुक्ति नारी मोर्चा (गोजनामो) के विनय गुट ने किया है. स्थानीय पार्टी कार्यालय में गोर्खा जनमुक्ति नारी मोर्चा की अध्यक्ष सुषमा राई ने पत्रकारों को जानकारी देते हुये कहा कि विगत दिनों भी गोजमुमो गोर्खाओं की जातीय सुरक्षा […]
दार्जिलिंग : जातीय सुरक्षा और पहचान की मांग को लेकर गोजमुमो के ईमानदार होने का दावा गोर्खा जनमुक्ति नारी मोर्चा (गोजनामो) के विनय गुट ने किया है. स्थानीय पार्टी कार्यालय में गोर्खा जनमुक्ति नारी मोर्चा की अध्यक्ष सुषमा राई ने पत्रकारों को जानकारी देते हुये कहा कि विगत दिनों भी गोजमुमो गोर्खाओं की जातीय सुरक्षा और पहचान की मांग पर इमानदार था और आज भी इमानदार है.
इस बातों को जनता के समक्ष पहुंचाने के लिये नारी मोर्चा आगामी कुछ दिनों में समष्टि भ्रमण करेगी. विगत कुछ दिनों पहले दार्जिलिंग के चौरस्ता में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करने के क्रम में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोर्खाओं के जातीय सुरक्षा और जातीय पहचान को देखते हुये उचित कदम उठाने की बात कही थी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर नारी मोर्चा अध्यक्ष सुषमा राई ने स्वागत किया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए