सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी ने गर्व से किया देश के गणतंत्र को सलाम, एनसीसी कैडेटों ने सर्जिकल स्ट्राइक की तर्ज पर पेश की मॉकड्रिल
सिलीगुड़ी : पूरे देश के साथ सिलीगुड़ी में भी हर्षोल्लास के साथ 70वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस दिन सुबह विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, सरकारी तथा गैरसरकारी कार्यालयों में झंडा फहराया गया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. शहर में मुख्य सरकारी कार्यक्रम सिलीगुड़ी कॉलेज में हुआ, जहां सुबह 9 बजे कॉलेज मैदान में एसडीओ […]
सिलीगुड़ी : पूरे देश के साथ सिलीगुड़ी में भी हर्षोल्लास के साथ 70वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस दिन सुबह विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, सरकारी तथा गैरसरकारी कार्यालयों में झंडा फहराया गया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. शहर में मुख्य सरकारी कार्यक्रम सिलीगुड़ी कॉलेज में हुआ, जहां सुबह 9 बजे कॉलेज मैदान में एसडीओ सिराज दानेश्वर ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत किया.
इसके बाद 16वीं बंगाल बटालियन के एनसीसी के कैडेट, पुलिस, फायर ब्रिगेड ने एसडीओ को सलामी पेश की. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एनसीसी कैडेटों द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक की तर्ज पर ड्रिल रही.
मल्लागुड़ी स्थित पुलिस लाइन में सिलीगुड़ी के पुलिस कमीश्नर डॉ भरतलाल मीणा से झंडा फहराया. उस दौरान एनसीसी, पुलिस तथा विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा परेड के अलावा डॉग शो तथा कई संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए. इसी के साथ सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित हिन्दी हाई स्कूल, एनजेपी के लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल, गुरुंग बस्ती इलाके में स्थित देशबंधु हाई स्कूल, खालपाड़ा के डॉ राजेन्द्र प्रसाद गर्ल्स हाई स्कूल, बंकिम नगर के सिलीगुड़ी शिवमंगल मेमोरियल हिन्दी हाई स्कूल सहित शहर के अन्य विद्यालयों में भी गणतंत्र दिवस की धूम दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए