सिलीगुड़ी : पुलिस की छापेमारी, घर से स्कूटी समेत 31 बाइकें बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2019 1:44 AM (IST)
विज्ञापन

मकान मालिक को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों के चेसिस नंबर से होगी पहचान सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के सिलीगुड़ी थाना की पानीटंकी चौकी की पुलिस ने एक घर से 31 दोपहिया वाहन बरामद किये हैं. रहस्यमय तरीके से घर में रखी मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में […]
विज्ञापन
- मकान मालिक को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
- बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों के चेसिस नंबर से होगी पहचान
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के सिलीगुड़ी थाना की पानीटंकी चौकी की पुलिस ने एक घर से 31 दोपहिया वाहन बरामद किये हैं. रहस्यमय तरीके से घर में रखी मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक गुप्त जानकारी के आधार पर सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत पानीटंकी आउटपोस्ट की पुलिस ने सिलीगुड़ी नगर निगम के 15 नंबर वार्ड स्थित निगम पल्ली इलाके में अभियान चलाकर एक घर से 31 मोटरबाइक बरामद कीं. इनमें बुलेट सहित कई कीमती मोटरसाइकिलें और स्कूटी शामिल हैं. बरामद मोटरसाइकिलों व स्कूटी में अधिकांश में नंबर प्लेट नहीं है. मामले की जांच के लिए पुलिस ने मकान मालिक फटिक घोष को हिरासत में लिया है.
पुलिस सूत्रों की मानें तो मोटरबाइक चोर व तस्करी गिरोह के साथ तार जुड़े होने के अनुमान पर यह अभियान चलाया है. एक घर में 31 मोटरसाइकिलों का पाया जाना काफी संदेहजनक मामला है. पूछताछ में पुलिस को पता लगा है कि फटिक घोष गहने व अन्य कीमती वस्तुएं गिरवी रखकर मोटे सूद पर कर्ज देने का कारोबार करता है. बरामद मोटरसाइकिल के बदले इसके मालिकों को फटिक घोष ने रुपया कर्ज पर दिया होगा. पुलिस अब मोटरसाइकिल व स्कूटी मालिकों को तलाश रही है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरामद दोपहिया वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर से मालिकों का पता लगाया जा रहा है. साथ ही फटिक घोष की कुंडली खंगाली जा रही है. मोटरबाइक मालिकों के बयान पर ही इस मामले का रुख तय होगा. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के डीसीपी गौरव लाल ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




