बागडोगरा : पेयजल परियोजना ठप, पानी के लिए हाहाकार, अधिकारियों से शिकायत के बाद भी लाभ नहीं

बागडोगरा : बागडोगरा के चौपुकुरिया इलाके में पेयजल की आपूर्ति बंद है. जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोग खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं. जिसके कारण इनमें काफी रोष भी है. फांसीदेवा ब्लॉक के ईटमूड़ी सिंघीजोड़ा ग्राम पंचायत इलाके में पहले पेयजल की आपूर्ति नहीं होती थी. […]
बागडोगरा : बागडोगरा के चौपुकुरिया इलाके में पेयजल की आपूर्ति बंद है. जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोग खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं. जिसके कारण इनमें काफी रोष भी है. फांसीदेवा ब्लॉक के ईटमूड़ी सिंघीजोड़ा ग्राम पंचायत इलाके में पहले पेयजल की आपूर्ति नहीं होती थी.
पानी नहीं मिलने के कारण लोग हमेशा परेशान रहते थे. इस समस्या को दूर करने के लिए 4 वर्ष पहले उत्तर बंग विकास विभाग की ओर से एक पेयजल परियोजना की स्थापना की गई थी. पानी की आपूर्ति के लिए पूरे इलाके में पाइप लाइन भी बिछा दी गई. उसके बाद भी पेयजल संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है .
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बगैर किसी योजना के ही पाइप लाइन बिछाने का काम हुआ है. जिसकी वजह से पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है. बुधवार को कई इलाकों में नलके पर लोगों की भीड़ देखी गई. थोड़ी बहुत पानी की आपूर्ति हुई थी. लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस बात की शिकायत विभागीय अधिकारियों से कई बार की गई है. उसके बाद भी समस्या समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




