पिल्ले की हत्या को लेकर रायगंज में शिकायत दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2019 1:27 AM
विज्ञापन
रायगंज: एनआरएस में कुत्ते के 16 पिल्लों की नर्सिंग स्टाफ दीपा बर्मन व झर्ना पुरकाइत द्वारा हत्या करने की तस्वीर सोशल मीडिया में वाइरल हुई है. घटना को लेकर रायगंज थाने में रायगंज सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की सिस्टर इंचार्ज संगीता बर्मन ने शिकायत दर्ज करवायी है. संगीता बर्मन का आरोप है कि झर्ना […]
विज्ञापन
रायगंज: एनआरएस में कुत्ते के 16 पिल्लों की नर्सिंग स्टाफ दीपा बर्मन व झर्ना पुरकाइत द्वारा हत्या करने की तस्वीर सोशल मीडिया में वाइरल हुई है. घटना को लेकर रायगंज थाने में रायगंज सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की सिस्टर इंचार्ज संगीता बर्मन ने शिकायत दर्ज करवायी है.
संगीता बर्मन का आरोप है कि झर्ना पुरकाइत के साथ जिसकी तस्वीर है वह संगीता बर्मन है. लेकिन इसे दीपा मंजल के नाम से प्रचार किया गया है. फेसबुक पर फोटो वाइरल होने पर पिछली रात उनके पास लगातार फोन आते रहे. वह मानसिक तौर पर काफी परेशान है.
घटना को लेकर बिना समझे दो लोगों की तस्वीर फोसबुक पर पोस्ट करने का उन्होंने विरोध किया है. साथ ही दोषी की सजा की मांग पर पुलिस के पास पहुंची है. नेशनल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में कुत्ते के पिल्लों को मारने की घटना फेसबुक में वायरल हुआ है. घटना में झर्न पुरकाइत एवं दीपा मंडल नामक दो नर्सिंग स्टाफ शामिल है.
लेकिन झर्ना पुरकाइत की डीपी से दो लोगों की तस्वीर लेकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया गया. लेकिन झर्ना पुरकाइत के साथ जो तस्वीर है वह असल में संगीता बर्मन की है. संगीता बर्मन रायगंज मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग इंचार्ज है. 2008 साल में वह मालदा में नार्सिंग ट्रेनिंग के दौरान झर्ना पुरकाइत के साथ उनकी मुलाकात हुई थी.
इसके बाद 2018 साल में कोलकाता मेडिकल कॉलेज में ट्रेनिग के दौरान झर्ना पुरकाइत के साथ दोबारा मुलाकात हुई. वहीं दोनों ने सेल्फी लिया था. उसे झर्ना पुरकाइत ने डीपी रखा था. इस घटना के बाद झर्ना की डीपी से तस्वीर लेकर किसी ने दीपा मंडल बताकर पोस्ट कर दिया है. इसे लेकर संगीता बर्मन ने दोषी की कड़ी सजा की मांग पर थाने में शिकायत दर्ज करवायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










