दार्जिलिंग : अदालती मामलों में फंसे पार्टी के कार्यकर्ता चिंतित ना हों : गोजमुमो

Updated at : 23 Dec 2018 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
दार्जिलिंग : अदालती मामलों में फंसे पार्टी के कार्यकर्ता चिंतित ना हों : गोजमुमो

विनय गुट ने किया कानूनी सलाहकार समिति का गठन दार्जिलिंग : गोजमुमो के विनय गुट ने अदालती मामलों में फंसे पार्टी समर्थकों से कहा है कि उन्हें इन मामलों को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है. शनिवार को गोजमुमो के दार्जिलिंग महकमा समिति कार्यालय में गोजमुमो के कानूनी सलाहकार समिति की बैठक हुई. बैठक […]

विज्ञापन
विनय गुट ने किया कानूनी सलाहकार समिति का गठन
दार्जिलिंग : गोजमुमो के विनय गुट ने अदालती मामलों में फंसे पार्टी समर्थकों से कहा है कि उन्हें इन मामलों को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है. शनिवार को गोजमुमो के दार्जिलिंग महकमा समिति कार्यालय में गोजमुमो के कानूनी सलाहकार समिति की बैठक हुई.
बैठक में गोजमुमो के महकमा अध्यक्ष आलोककान्त मणि थुलुंग विशेष रूप में उपस्थित थे. बैठक में गोजमुमो की कानूनी सलाहकार समिति के सभी वरिष्ठ अधिवक्ता भी उपस्थित थे. करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक के बाद गोजमुमो विनय गुट के दार्जिलिंग महकमा समिति अध्यक्ष आलोककान्त मणि थुलुंग ने कहा कि एकाध महीने पहले गोजमुमो केन्द्रीय कोर कमेटी एवं केन्द्रीय कमेटी की बैठक पार्टी अध्यक्ष विनय तमांग की अध्यक्षता में हुई थी.
बैठक में अदालती मामलों में फंसे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को कानूनी प्रक्रिया से मुक्त करने के लिये गोजमुमो ने कानूनी सलाहकार समिति का गठन किया है.
आज उसी कानूनी सलाहकार समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सदस्यों के साथ बैठक हुई और विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. इसके साथ ही कुछ दिनों पहले न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल करने का कार्य हुआ था जिसमें हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का नाम आने से ये सभी डरे हुए हैं.
श्री थुलुंग ने कहा कि इन सभी विषयों पर काफी लंबे समय तक चर्चा की गई और कानूनी सलाहकारों ने इन सभी विषयों पर कानूनी प्रक्रिया के साथ काम करने का भरोसा दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola