ePaper

सिलीगुड़ी : देर से निकली धूप, फिर भी बढ़ी कनकनी

Updated at : 20 Dec 2018 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : देर से निकली धूप, फिर भी बढ़ी कनकनी

सिलीगुड़ी : बीते रोज दार्जिलिंग, सिक्किम व भूटान में बर्फबारी से हिमालय की तलहटी पर बसे सिलीगुड़ी में भी कनकनी बढ़ गयी है. हालांकि दिनभर धूप निकली रही, इसके बावजूद दिनभर लोग ठिठुरते रहे. पहाड़ पर चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से सिलीगुड़ी व इसके आस-पास के इलाकों में भी दिनभर सर्द हवाएं चलती […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : बीते रोज दार्जिलिंग, सिक्किम व भूटान में बर्फबारी से हिमालय की तलहटी पर बसे सिलीगुड़ी में भी कनकनी बढ़ गयी है. हालांकि दिनभर धूप निकली रही, इसके बावजूद दिनभर लोग ठिठुरते रहे.
पहाड़ पर चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से सिलीगुड़ी व इसके आस-पास के इलाकों में भी दिनभर सर्द हवाएं चलती रही. सर्द हवाओं के चलते लगातार पारा लुढ़कते जा रहा है.
शहर पर अल सुबह और शाम से ही कोहरा छाया रहा. शाम होते-होते पूरा शहर कोहरे चादर से आच्छादित हो गया. जनजीवन पूरे दिन अस्त-व्यस्त रहा.
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा. पहाड़ी क्षेत्रों में अगर वापस बर्फबारी होती है तो समतल क्षेत्र में भी पारा और लुढ़केगा. सर्द हवाएं भी और अधिक चलेगी. साथ ही कनकनी भी बढ़ेगी. मौसम विभाग की माने तो बुधवार का दिन इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा. आज पारा काफी लुढ़क गया.
आज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस था.बुधवार को बर्फीली हवाओं की वजह से हुई कनकनी से खास परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को दो-चार होना पड़ा. अधिकांश लोग दिनभर रजाइयों में दुबके रहे और कई जगहों पर लोगों को अलाव जलाकर शरीर तापते भी देखा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola