कूचबिहार: 12 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कूचबिहार: शुक्रवार को कूचबिहार जिला विद्यालय निरीक्षक (माध्यमिक) के कार्यालय के सामने 12 सूत्री मांगों को लेकर निखिल बंग शिक्षक समिति ने आंदोलन किया. इस दौरान समिति के कूचबिहार जिला शाखा की ओर से धरना प्रदर्शन के बाद संबंधित विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा. शिक्षा क्षेत्र में अराजकता बंद कर गणतांत्रिक परिवेश लौटाने, राज्य में […]
विज्ञापन
कूचबिहार: शुक्रवार को कूचबिहार जिला विद्यालय निरीक्षक (माध्यमिक) के कार्यालय के सामने 12 सूत्री मांगों को लेकर निखिल बंग शिक्षक समिति ने आंदोलन किया. इस दौरान समिति के कूचबिहार जिला शाखा की ओर से धरना प्रदर्शन के बाद संबंधित विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा.
शिक्षा क्षेत्र में अराजकता बंद कर गणतांत्रिक परिवेश लौटाने, राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द की स्थापना, सभी विद्यालयों व मदरसों में शिक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की.
राज्य में 56 फीसदी बकाया महंगाई भत्ता प्रदान करने, आचरण विधि के नाम पर शिक्षाकर्मियों सजा का प्रावधान बंद करने सहित 12 सूत्री मांग रखी गयी. कार्यक्रम में कूचबिहार जिला सचिव सुजित दास, शिक्षक आन्दोलन के नेता कृष्ण कांत बर्मन, स्वपन दास, शिक्षक आन्दोलन नेता मैत्री गांगुली सहित अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन निखिल बंग शिक्षक समिति के कूचबिहार जिला अध्यक्ष श्यामलेंदु दास ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन