सिलीगुड़ी : आठ व नौ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल
Updated at : 30 Nov 2018 3:18 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : महंगायी लगातार बढ़ रही है. इसके अलावे आज भी उत्तर बंगाल के विभिन्न चाय बगानों में श्रमिकों की अवस्था काफी दयनीय है. कल कारखानों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 18 हजार रुपये महीने करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 8 तथा 9 जनवरी को देश भर […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : महंगायी लगातार बढ़ रही है. इसके अलावे आज भी उत्तर बंगाल के विभिन्न चाय बगानों में श्रमिकों की अवस्था काफी दयनीय है. कल कारखानों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 18 हजार रुपये महीने करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 8 तथा 9 जनवरी को देश भर में हड़ताल का आह्वाण किया गया है.
माकपा के श्रमिक संगठन सिटू सहित भाजपा विरोधी तमाम पार्टियों के श्रमिक संगठनों ने के फडरेशन ने इस हड़ताल को बुलाया है. हड़ताल को सफल बनाने के लिए अभी से ही जोरदार तैयारी की जा रही है.30 दिसंबर को सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क में एक विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा.
गुरुवार को शहर के चंपासारी इलाके में स्थित माकपा पार्टी कार्यालय में सीटू के केंद्रीय महासचिव अनादि साहू ने कहा कि हड़ताल को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है. संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य तथा केन्द्र सरकार पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं मानने का भी आरोप लगाया.उन्होंने बताया कि दिन पर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. महंगाई भी चरम पर है. सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न कल कारखाने, दुकान, चाय बगानों में काम करने वालों श्रमिकों को 18 हजार रुपये न्यूनतम मजदूरी देने पर फैसला लिया है.
जबकि राज्य तथा केन्द्र सरकार इस फैसले को भी नहीं मान रही. पूंजीपति इन श्रमिकों का विभिन्न रूप से शोषण कर रहे है. उन्होंने बताया कि उत्तर बंगाल के विभिन्न चाय बगानों में काम करने वाले श्रमिकों की अवस्था दयनीय है. देश में बेरोजगारी की समस्या भी बढ़ती जा रही है. आज देश के लाखों युवा नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं.
किसानों को फसल की उचित कीमत नहीं मिल रही है. जिससे बाध्य होकर किसान आत्महत्या कर रहे हैं. श्री साहू के अनुसार कुल 12 सूत्री मांगों को लेकर 8 तथा 9 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वाण किया गया है. उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की.
उन्होंने बताया कि हड़ताल से पहले 30 दिसंबर को सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क इलाके में उत्तर बंगाल के सभी श्रमिकों को एकजुट करने के लिए एक विशाल ऐतिहासिक समावेश का आयोजन किया जायेगा. उस दौरान श्रमिक नेता तपन सेन, संजीव रेड्डी के साथ राज्य के सभी सीटू नेता उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




