ePaper

हाथी के हमले से बाल-बाल बचे विद्यार्थी

Updated at : 24 Nov 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
हाथी के हमले से बाल-बाल बचे विद्यार्थी

मयनागुड़ी : हाथी के एक और हमले से बुधुराम वनबस्ती प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी बाल-बाल बच गये. गुरुवार को मयनागुड़ी ब्लॉक अंतर्गत रामसाई ग्राम पंचायत के तहत इस विद्यालय में पढ़ाई के दौरान एक झुंड से बिछड़ा हाथी धमक आया. स्थिति नाजुक देख विद्यालय के प्रधान शिक्षक विद्यार्थियों को लेकर बस्ती की ओर भागे.इस तरह […]

विज्ञापन
मयनागुड़ी : हाथी के एक और हमले से बुधुराम वनबस्ती प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी बाल-बाल बच गये. गुरुवार को मयनागुड़ी ब्लॉक अंतर्गत रामसाई ग्राम पंचायत के तहत इस विद्यालय में पढ़ाई के दौरान एक झुंड से बिछड़ा हाथी धमक आया. स्थिति नाजुक देख विद्यालय के प्रधान शिक्षक विद्यार्थियों को लेकर बस्ती की ओर भागे.इस तरह से इन बच्चों की जिंदगी बच गई. वर्ना कुछ भी हो सकता था.
उल्लेखनीय है कि पिछले डेढ़ साल से इस विद्यालय का रसोईघर क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है. हाथी के हमले में कमरे की दीवाल क्षतिग्रस्त हो गई जिसकी आज तक मरम्मत नहीं करायी जा सकी है. प्रधान शिक्षक भवतोष मंडल ने बताया कि प्रशासन की ओर से मिड डे मील के लिए बने रसोईघर की मरम्मत का आश्वासन मिलता रहता है, लेकिन आजतक मरम्मत नहीं हो सकी.
हाथी के हमले में रसोईघर के अलावा कक्षा व बरामदा भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं. उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले रसोईघर को हाथी ने क्षतिग्रस्त किया था.
प्रधान शिक्षक ने बताया कि आंधी-पानी और जाड़े के बीच एक तरफ से खुले हुए रसोईघर में बच्चों के लिए भोजन तैयार करना पड़ता है. यहां पेयजल का भी संकट है. विद्यालय का एकमात्र चापाकल पिछले कई माह से खराब पड़ा है. उन्होंने बताया कि हालात के बारे में वन विभाग और ब्लॉक प्रशासन को जानकारी दी गई है.
इलाके में बाड़ नहीं लगाये जाने के चलते भी अक्सर बस्तीवासियों को हाथियों के हमले का शिकार होना पड़ता है. जब तब दिन दोपहर को हाथी आ धमकते हैं. लोग हर समय दहशत में रहते हैं. गौरतलब है कि निकटवर्ती चटुवा बस्ती इलाके से बच्चे यहां डेढ़ किलोमीटर जंगल की राह तय कर पढ़ने आते हैं. उस समय भी हाथियों के हमले की आशंका रहती है.
इस बारे में मयनागुड़ी उत्तर मंडल अवर विद्यालय निरीक्षक विश्वनाथ भौमिक ने बताया कि स्कूल की मरम्मत के लिए शीर्ष अधिकारियों को बताया गया है. चूंकि विद्यालय वन विभाग की जमीन पर स्थित है. इसलिए वन विभाग की तरफ से भी आश्वासन मिला है. वहीं जिलाधिकारी शिल्पा गौरीसरिया ने इस बारे में खोजबीन करने का भरोसा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola