दार्जिलिंग : सुमेटी मुक्ति मोरचा के सचिव की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2018 8:58 AM
विज्ञापन
आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग दार्जिलिंग : सुमेटी मुक्ति मोरचा के केन्द्रीय सांगठनिक सचिव आनन्द गुरुंग (46) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. श्री गुरुंग पुलबाजार थाना अन्तर्गत लोवर चुंगथुंग के रहने वाले थे. पुलबाजार थाना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आनंद गुरुंग की हत्या व्यक्तिगत रंजिश की वजह […]
विज्ञापन
आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
दार्जिलिंग : सुमेटी मुक्ति मोरचा के केन्द्रीय सांगठनिक सचिव आनन्द गुरुंग (46) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. श्री गुरुंग पुलबाजार थाना अन्तर्गत लोवर चुंगथुंग के रहने वाले थे. पुलबाजार थाना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आनंद गुरुंग की हत्या व्यक्तिगत रंजिश की वजह से हुई है.
टेलीफोन पर हुई बातचीत में पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 अक्टूबर की शाम साढ़े सात बजे के आसपास आनंद गुरुंग और अरुण लामा के बीच विवाद हुआ था. उसी बीच अरुण लामा ने आनंद गुरुंग पर धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद आनन्द गुरुंग को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान आनन्द गुरुंग की मौत हो गई.
इस संदर्भ में मृत आनन्द गुरुंग के भाई सुरेन गुरुंग ने पुलबाजार थाना में अरुण लामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलबाजार थाना पुलिस अरुण लामा के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है. खबर लिखे जाने तक आरोपी अरुण लामा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी.
इधर, सुमेटी मुक्ति मोरचा के केन्द्रीय महासचिव भुवन छेत्री ने कहा है कि आनंद गुरुंग सुमेटी मुक्ति मोरचा के केन्द्रीय सांगठनिक सचिव थे. उनकी हत्या व्यक्तिगत कारणों से हुई है और कमेटी ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है. श्री छेत्री ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सुमेटी मुक्ति मोरचा ने पुलिस प्रशासन के अधिकारी से भेंट कर एक ज्ञापन भी सौंपा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










