ePaper

इस्लामपुर गोलीकांड का विरोध, वाम दलों ने निकाली रैली

Updated at : 08 Oct 2018 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
इस्लामपुर गोलीकांड का विरोध, वाम दलों ने निकाली रैली

सिलीगुड़ी : इस्लामपुर गोलीकांड के खिलाफ वाम पार्टियों ने रविवार की शाम सिलीगुड़ी में एक रैली का आयोजन किया. बाघाजतीन पार्क से निकली रैली ने हिलकार्ट रोड से होकर शहर की परिक्रमा की. रैली का नेतृत्व कर रहे सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर सह माकपा विधायक अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि शुरुआत से ही तृणमूल […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : इस्लामपुर गोलीकांड के खिलाफ वाम पार्टियों ने रविवार की शाम सिलीगुड़ी में एक रैली का आयोजन किया. बाघाजतीन पार्क से निकली रैली ने हिलकार्ट रोड से होकर शहर की परिक्रमा की.
रैली का नेतृत्व कर रहे सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर सह माकपा विधायक अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि शुरुआत से ही तृणमूल सरकार सिलीगुड़ी नगर निगम के खिलाफ आर्थिक असहयोग कर रही है.
राज्य सरकार की यही नीति सिलीगुड़ी महकमा परिषद के माकपा बोर्ड के साथ भी है. चूंकि ये दोनों बोर्ड माकपा के कब्जे में हैं, इसलिए राज्य सरकार ने इन्हें आर्थिक संकट में डाल रखा है. इसके खिलाफ माकपा की राज्य करमिटी ने कोलकाता स्थित नगर विकास मंत्रालय का घेराव करने का निर्णय लिया है.
इसके अतिरिक्त इस्लामपुर में जिस तरह दो युवाओं की नृशंस हत्या की गयी, उसके खिलाफ पूरे राज्य में आंदोलन किया जा रहा है. सोमवार को इस्लामपुर में भी माकपा की ओर से विशाल रैली का आयोजन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola