आखिरकार खत्म हुआ तेंदुए का आतंक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बागडोगरा : पिछले 1 महीने से भी अधिक समय से यहां के लोग तेंदुए के आतंक से परेशान थे .हर दिन ही कहीं ना कहीं तेंदुए के निकलने की बात होती थी. आखिरकार यह आतंक दूर हो गया है. तेंदुआ नहीं बल्कि दो वन बिल्लियों को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली है. इनको […]
विज्ञापन
बागडोगरा : पिछले 1 महीने से भी अधिक समय से यहां के लोग तेंदुए के आतंक से परेशान थे .हर दिन ही कहीं ना कहीं तेंदुए के निकलने की बात होती थी. आखिरकार यह आतंक दूर हो गया है. तेंदुआ नहीं बल्कि दो वन बिल्लियों को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली है. इनको वन विभाग के कर्सियांग स्क्वाड के कर्मचारियों ने पकड़ा और अपने साथ ले गए.
मिली जानकारी के अनुसार फांसीदेवा ब्लॉक के भेलकूजोत इलाके के लोग पिछले 1 महीने से भी अधिक समय से तेंदुए को लेकर आतंकित थे. स्थिति यह हो गई थी कि डर के मारे रात के समय लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया था. हर कोई तेंदुए को देखने का दावा कर रहा था. वन विभाग के अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी दी गई.
कर्सियांग रेंज के वनकर्मी तेंदुए को पकड़ने में लग गए थे. मंगलवार की रात को भी वनकर्मी तेंदुए को पकड़ने के लिए घात लगाए बैठे थे. लेकिन तेंदुआ तो नहीं मिला दो वन बिल्लियां मिल गई. इन दोनों को पकड़ लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन