पंडालों को इको फ्रेंडली बनाने की अपील
Updated at : 02 Oct 2018 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

कूचबिहार : दुर्गापूजा करीब आ गयी है. दुर्गापूजा के दौरान शहर में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अप्रिय घटना को रोकने व त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए प्रशासनिक बैठक आयोजित की गयी. कूचबिहार लैंसडाउन हॉल में आयोजित इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही तमाम दुर्गापूजा कमेटियों के सदस्यों ने […]
विज्ञापन
कूचबिहार : दुर्गापूजा करीब आ गयी है. दुर्गापूजा के दौरान शहर में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अप्रिय घटना को रोकने व त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए प्रशासनिक बैठक आयोजित की गयी. कूचबिहार लैंसडाउन हॉल में आयोजित इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही तमाम दुर्गापूजा कमेटियों के सदस्यों ने हिस्सा लिया.
बैठक में सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटियों के सदस्यों को प्रशासन के दिशा-निर्देश के बारे में बताया गया. वहीं प्रशासन से पूजा कमेटी किस प्रकार से सहयोग चाहती है, इस बारे में भी चर्चा की गयी. कूचबिहार सदर महकमा शासक संजय पाल ने बताया कि इसबार के पूजा में सरकार ने ‘ग्रीन पूजा’ का नारा दिया है.
अर्थात पर्यावरण के लिए विनाशकारी प्लास्टिक सहित थर्मोकॉल पदार्थों की मनाही को पूजा पंडालों में प्रचार करना होगा. इन पूजा पंडालों को इको फ्रेंडली तरीके से स्थापित करने की पूजा कमेटियों से अपील की गयी. प्रशासन की ओर से बताया गया कि इन नियमों को मानने वाले पूजा कमेटियों को विशेष तौर पर पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




