विभिन्न संगठनों की ओर से गोल्डन गर्ल का सम्मान जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : मेरे पिताजी चाहते थे कि मैं थ्री स्टार लगाकर पुलिस अधिकारी बनकर देश की सेवा करूं. लेकिन आर्थिक तंगी से जूझते हुए यह संभव नहीं हो सका. आज एथलिट बनकर देश के सम्मान की रक्षा करने में मुझे काफी गर्व होता है. रविवार को जलपाईगुड़ी जिला पुलिस की ओर से पुलिस लाइन में […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : मेरे पिताजी चाहते थे कि मैं थ्री स्टार लगाकर पुलिस अधिकारी बनकर देश की सेवा करूं. लेकिन आर्थिक तंगी से जूझते हुए यह संभव नहीं हो सका. आज एथलिट बनकर देश के सम्मान की रक्षा करने में मुझे काफी गर्व होता है. रविवार को जलपाईगुड़ी जिला पुलिस की ओर से पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली स्वप्ना बर्मन ने बताया कि उसका लक्ष्य ओलंपिक में जीत हासिल करना है. इसके लिए मंच से ही स्वप्ना ने सभी से आशीर्वाद मांगा.
स्वप्ना को बारोपेटिया नतुनबस ग्राम पंचायत प्रधान कृष्ण दास एवं पातकाटा ग्राम पंचायत प्रधान, प्रधान हेमब्रम ने भी 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की. बारोपेटिया के प्रधान ने स्वप्ना को 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया. उन्होंने स्वप्ना को एक जमीन दान करने की बात कही. जिसमें स्वप्ना की देखरेख में एथलेटिक प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके बाद रविवार शाम को जलपाईगुड़ी के प्रेस क्लब की ओर से स्वप्ना बर्मन को सम्मानित किया गया.
प्रेस क्लब के सचिव प्रदीप सरकार, अध्यक्ष शांतनु कर, कार्यकारी कमेटी के सदस्य पिनाक प्रिय भट्टाचार्य सहित अन्यों ने स्वप्ना बर्मन को उपहार सामग्री देकर सम्मानित किया. प्रेस क्लब की ओर से स्वप्ना बर्मन से क्लब के सरस्वती पूजा के उद्घाटन की अपील की गयी. इस पर स्वप्ना ने कहा कि जलपाईगुड़ी में रही तो अवश्य हिस्सा लेंगी. स्वप्ना ने बताया कि उसे 11 अक्टूबर को जर्मनी जाना है. अगर नहीं जा सकी तो दुर्गापूजा में कोलकाता में रहेंगी. कई पूजा कमेटियों ने स्वप्ना बर्मन को दुर्गापूजा के उद्घाटन के लिए कहा, लेकिन स्वप्ना ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान वह अपने तरीके से रहना चाहती है.
स्वप्ना बर्मन को उसके बचपन के स्कूल पातकाटा बीएफपी स्कूल की ओर से भी सम्मानित किया गया. विद्यालय से प्राथमिक शिक्षक विश्वजीत कर ने उसे जिला स्तर व प्राथमिक विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं राज्य स्तर प्राथमिक विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता में लेकर आये थे. राज्य स्तर के प्राथमिक विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता ही स्वप्ना के जीवन का टर्निंग प्वयेंट था.
पुलिस लाइन में कार्यक्रम के बाद पुलिस के एडीजी (आर्म्स) रणवीर कुमार ने कहा स्वप्ना हमारे लिये गर्व है. आईजीपी आनंद कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती से लेकर उत्तर बंगाल के सभी रेंज के डीआईजी सहित अधिकारीगण उपस्थित थे. शाम को नगरपालिका के प्रयास हॉल में जिला क्रीड़ा संस्था की ओर से स्वप्ना बर्मन को सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










