कच्ची सड़कों को पक्की बना रही नगरपालिका, बारिश के मौसम में बाजार से गुजरने में होती है परेशानी
Updated at : 22 Sep 2018 3:24 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी टाउन स्टेशन बाजार के कच्चे रास्ते को जलपाईगुड़ी नगरपालिका ने पक्का करने का काम शुरू किया है. गुरुवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार डिवीजन एडीआरएम पार्थ प्रतीम राय ने स्टेशन बाजार से दुर्गंध उठने पर सवाल खड़ा किया था. रेलवे की जमीन पर बाजार कैसे लग रहा है, यह प्रश्न उन्होंने […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी टाउन स्टेशन बाजार के कच्चे रास्ते को जलपाईगुड़ी नगरपालिका ने पक्का करने का काम शुरू किया है. गुरुवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार डिवीजन एडीआरएम पार्थ प्रतीम राय ने स्टेशन बाजार से दुर्गंध उठने पर सवाल खड़ा किया था. रेलवे की जमीन पर बाजार कैसे लग रहा है, यह प्रश्न उन्होंने किया था. हालांकि आखिर में स्थानीय लोगों और व्यवसायियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये जलपाईगुड़ी नगरपालिका इस बाजार के भीतर और बाहर की कच्ची सड़कों को अब पक्का करा रही है.
उल्लेखनीय है कि जलपाईगुड़ी टाउन स्टेशन के सामने पिछले कुछ दशकों से बाजार लग रहा है. इस बाजार में छोटे-छोटे व्यवसायी तरह-तरह के सामान बेचते हैं. इसे जलपाईगुड़ी शहर के बीच स्थित सबसे बड़ा दिन बाजार कहा जा सकता है. कूचबिहार के हल्दीबाड़ी, कासियाबाड़ी और जलपाईगुड़ी के कादोबाड़ी, मंडलघाट, बेरूबाड़ी समेत कई ग्रामीण इलाकों से सब्जी के किसान और विक्रेता ट्रेन से यहां पहुंचते हैं और अपने सामान की बिक्री करते हैं. ताजा सब्जी खरीदने के शौकीनों की काफी भीड़ इस बाजार में लगती है.
जलपाईगुड़ी टाउन स्टेशन बाजार समिति के सचिव योगिन्दर दास ने बताया कि इस बाजार में सैंकड़ों की संख्या में छोटे, मझोले और बड़े व्यवसायी अपना कारोबार करते हैं. सबसे बड़ी समस्या यहां कच्चे रास्ते की है. बारिश के समय खरीदारों और विक्रेताओं को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है. जल निकासी के लिये नाला बनाने और रास्ते को पक्का करने की मांग काफी दिनों से की जा रही थी. अब नगरपालिका यह काम शुरू कर रही है, तो सभी में खुशी है.
जलपाईगुड़ी नगरपालिका के आठ नंबर वार्ड में यह बाजार पड़ता है. इस वार्ड के युवा पार्षद और पेशे से व्यवसायी दिनेश ने बताया कि वह खुद व्यवासायी होने के चलते व्यवसायियों और खरीदारों की समस्या से लंबे समय से परिचित हैं. सभी की समस्या के निवारण के लिये सड़क का काम शुरू किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




