मालबाजार: सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 9:02 AM

विज्ञापन

मालबाजार : रविवार रात बाइक व बोलेरो के आमने सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. यह घटना तीस्ता बैरेज संलग्न इलाके में घटी है. तीनों को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी मिली है […]

विज्ञापन
मालबाजार : रविवार रात बाइक व बोलेरो के आमने सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. यह घटना तीस्ता बैरेज संलग्न इलाके में घटी है. तीनों को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी मिली है कि रात लगभग 8 बजे गाजोलडोबा 7 नंबर कॉलोनी इलाके के तीन युवक एक बाइक पर सरस्वतीपुर हाट से घर लौट रहे थे. तीस्ता बैरेज पार करने के बाद एक ढलान वाले रास्ते से नीचे की ओर जा रहा था.
उस समय विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो गाड़ी के साथ आमने-सामने टक्कर हो गया. घटना में तीनो युवक पक्की सड़क पर छीटक कर गिर गये. तीनों युवक दुलाल मंडा (32), बुधु उरांव (30) व शुक उरांव (32) को गंभीर चोटें आयी. स्थानीय लोगों ने उन्हें जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल सूत्रों से पता चला है कि तीनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को जब्त कर लिया है. .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola