भाजपा ने तृणमूल पर लगाया अपहरण का आरोप, पांच दिनों से लापता है भाजपा पंचायत सदस्य

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2018 2:47 AM

विज्ञापन

बिन्नागुड़ी : बानरहाट थाना अंतर्गत सखुआझोड़ा एक नंबर ग्राम पंचायत के गयेरकाटा अम्माडिब्बा निवासी नवनिर्वाचित भाजपा पंचायत सदस्य विनोद उरांव बाजार गत 26 अगस्त से लापता हैं. उस दिन वह अपना मोबाइल फोन घर में ही छोड़कर बाजार चले गये थे और उसके बाद से घर नहीं लौटे. विनोद की बहन सुनीता उरांव ने कहा […]

विज्ञापन
बिन्नागुड़ी : बानरहाट थाना अंतर्गत सखुआझोड़ा एक नंबर ग्राम पंचायत के गयेरकाटा अम्माडिब्बा निवासी नवनिर्वाचित भाजपा पंचायत सदस्य विनोद उरांव बाजार गत 26 अगस्त से लापता हैं. उस दिन वह अपना मोबाइल फोन घर में ही छोड़कर बाजार चले गये थे और उसके बाद से घर नहीं लौटे. विनोद की बहन सुनीता उरांव ने कहा कि बानरहाट थाने ने काफी टालमटोल के बाद शिकायत ली है, लेकिन पुलिस की तरफ से किसी प्रकार की पहल नहीं हो रही है. उन्होंने अपहरण का आरोप तृणमूल पर लगाया है.
सुनीता ने कहा : हमारे घर पर अक्सर तृणमूल के पंचायत सदस्य रंजीत लकड़ा आते थे और मेरे भाई पर भाजपा छोड़ तृणमूल में शामिल होने का आरोप लगाते थे. ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते थे. लेकिन मेरा भाई इसके लिए तैयार नहीं हुआ. इसी आधार पर हम लोगों ने बानरहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी है. लेकिन अभी तक पुलिस मेरे भाई का कोई सुराग नहीं लगा पायी है.
इसी विषय पर गयेरकाटा भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के जरिये धूपगुड़ी पूर्व मंडल के उपाध्यक्ष मनोहर मंडल ने बताया कि सखुआझोड़ा एक नंबर ग्राम पंचायत में कुल पंचायत सदस्यों की संख्या 27 है. भाजपा ने 14 सीटें जीत करके पूर्ण बहुमत हासिल किया है. तृणमूल ने 12 और सीपीएम ने एक सीट जीती है.
भाजपा के पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाने के लिए तृणमूल ने विनोद उरांव का अपहरण कराया है. पुलिस जान-बूझकर इस मामले में कुछ नहीं कर रही है. इस बारे में भाजपा के वरिष्ठ श्रमिक नेता जॉन बारला ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन 72 घंटों में विनोद उरांव को सकुशल खोज कर नहीं लाता है तो भाजपा एवं डुआर्स के चाय श्रमिक सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola