बारिश की वजह से कटाव ने लिया भयावह रूप, 400 परिवार प्रभावित बांध पर लिया शरण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मालबाजार : माल ब्लॉक की चापाडांगा ग्राम पंचायत के दक्षित चेंगमारी में तीस्ता के नवनिर्मित बांध के एक नंबर स्पार में बारिश की वजह से कटाव ने भयावह रूप ले लिया है. हालात को देखते हुये युद्धस्तर पर मरम्मत का काम चल रहा है. हालांकि सिंचाई विभाग ने लोगों से नहीं घबराने की अपील की […]
विज्ञापन
मालबाजार : माल ब्लॉक की चापाडांगा ग्राम पंचायत के दक्षित चेंगमारी में तीस्ता के नवनिर्मित बांध के एक नंबर स्पार में बारिश की वजह से कटाव ने भयावह रूप ले लिया है. हालात को देखते हुये युद्धस्तर पर मरम्मत का काम चल रहा है. हालांकि सिंचाई विभाग ने लोगों से नहीं घबराने की अपील की है.
उल्लेखनीय है कि बीते कई सालों से चेंगमारी और प्रेमगंज इलाके में बारिश के समय तीस्ता का कटाव व्यापक रूप ले लेता है. इलाके की कई सौ बीघा जमीन नदी में समा चुकी है. कटाव प्रभावित इलाकों के करीब चार सौ परिवारों को घर बार छोड़कर बांध के उपर आश्रय लेना पड़ा है. पिछले साल नदी के कटाव का निरीक्षण करने राज्य के सिंचाई मंत्री राजीव बनर्जी आये थे.
लोगों की मांग पर उन्होंने इलाके में बांध बनाने का आश्वासन दिया था. बीते साल 15 नवम्बर को तीस्ता नदी पर 1600 मीटर का नया तटबंध बनाने का काम शुरू हुआ. अब इसी बांध के एक नंबर स्पार को काफी नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन