सिलीगुड़ी : लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती ने पदभार संभाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती सुकना स्थित सेना के त्रिशक्ति कोर के नये कमांडर बने हैं. उन्होंने 30 अगस्त को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप एम बाली से अपना पदभार ग्रहण किया. श्री मोहंती 83 बैच के इन्फैंट्री ऑफिसर हैं. सबसे पहले उनकी नियुक्ति राजपूत रेजीमेंट में हुई. वर्तमान […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती सुकना स्थित सेना के त्रिशक्ति कोर के नये कमांडर बने हैं. उन्होंने 30 अगस्त को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप एम बाली से अपना पदभार ग्रहण किया. श्री मोहंती 83 बैच के इन्फैंट्री ऑफिसर हैं.
सबसे पहले उनकी नियुक्ति राजपूत रेजीमेंट में हुई. वर्तमान में वह राजपूत रेजीमेंट के कर्नल थे. सेना में अपने करियर के दौरान जनरल मोहंती कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. चीन तथा पाकिस्तान बॉर्डर पर काम करने का उनको काफी अनुभव है. वह कांगो में यूएन ब्रिगेड के सलाहकार भी रह चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन