नकली नेपाली नोट ने बढ़ाई चिंता

Updated at : 28 Aug 2018 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
नकली नेपाली नोट ने बढ़ाई चिंता

सिलीगुड़ी : भारत-नेपाल सीमा पर नकली नेपाली नोट बरामद होने की घटना ने पुलिस तथा जांच एजेंसियों को सकते में डाल दिया है. अब तक भारतीय नकली नोटों की बरामदगी जबतब होती थी. अब नेपाली नकली नोट मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस इस मामले की गहरायी से जांच कर रही है. साथ ही […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : भारत-नेपाल सीमा पर नकली नेपाली नोट बरामद होने की घटना ने पुलिस तथा जांच एजेंसियों को सकते में डाल दिया है. अब तक भारतीय नकली नोटों की बरामदगी जबतब होती थी. अब नेपाली नकली नोट मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस इस मामले की गहरायी से जांच कर रही है. साथ ही एसएसबी भी अपने स्तर पर जांच कार्य में लग गई है.
मिली जानकारी के साथ एसएसबी की 141 वीं बटालियन के जवानों ने नक्सलबाड़ी पुलिस के साथ मिलकर आठ लाख रूपये के नकली नेपाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह अभियान भारत नेपाल सीमा पर रविवार रात को चलाया गया. पहले लगा कि यह नोट असली है. जांच के बाद पता चला कि सभी नकली नोट हैं . एसएसबी 41 वीं बटालियन के कमांडेंट राजीव राणा ने बताया है कि आठ लाख के नकली नोट के साथ ही एक कार भी जब्त किया गया है. एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है
आरोपी का नाम मनोज आचार्य है और वह नक्सलबाड़ी के रहने वाला है. वह कार से ही नकली नोट लेकर नेपाल सीमाजाने की फिराक में था. इसी दौरान उसकी तलाशी ली गई तो नकली नोट बरामद हुए. वह किसे नकली नोट देने जा रहा था इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है .एसएसबी ने प्राथमिक पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. सोमवार को अदालत में उसकी पेशी हुई है.
इधर, नेपाली नकली नोट बरामद होने की घटना से एसएसबी में भी हड़कंप है. भारत नेपाल सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई है. नक्सलबाड़ी थाना ओसी तपन पाल ने बताया है कि आठ लाख के नेपाली नकली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. अदालत से रिमांड पर लेकर उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola