सिलीगुड़ी : ट्रेन से दो महीने का लावारिस शिशु बरामद

Updated at : 26 Aug 2018 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : ट्रेन से दो महीने का लावारिस शिशु बरामद

सिलीगुड़ी : शनिवार को ट्रेन से करीब दो महीने का लावारिस शिशु बरामद हुआ है. ट्रेन में लावारिस शिशु को देखकर लोगों की आंखे भर आयी. बाद में सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे पुलिस ने बच्चे को बरामद किया. रेलवे पुलिस ने बच्चे को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. परिवार मिलने तक बच्चा अस्पताल में […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : शनिवार को ट्रेन से करीब दो महीने का लावारिस शिशु बरामद हुआ है. ट्रेन में लावारिस शिशु को देखकर लोगों की आंखे भर आयी. बाद में सिलीगुड़ी जंक्शन रेलवे पुलिस ने बच्चे को बरामद किया.
रेलवे पुलिस ने बच्चे को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. परिवार मिलने तक बच्चा अस्पताल में ही रहेगा. कन्या भ्रूण हत्या का मामला आये दिन सुर्खियों में होता है. नवजात को सड़क, अस्पताल व अनाथालय में छोड़ आने की घटना भी सामने आती रहती है.
अब तो बच्चे का भ्रूण व नवजात शिशु को भी इधर-उधर छोड़ दिया जाता है. शनिवार दोपहर उत्तर दिनाजपुर जिले के राधिकापुर से न्यू जलपाईगुड़ी तक आने वाली डीएमयू ट्रेन में एक नवजात शिशु के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर यात्रियों में हलचल मच गयी. ट्रेन में उस बच्चे के माता-पिता की खोज की गयी लेकिन कोई सामने नहीं आया.
बाद में यात्रियों ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी. ट्रेन के सिलीगुड़ी जंक्शन पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने ट्रेन से बच्चे को उतारा और सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया साथ ही उसकी भूख मिटाने की भी व्यवस्था की गयी. फिलहाल वह बच्चा स्वस्थ है.
सिलीगुड़ी जिला अस्पताल अधीक्षक अमिताभ मंडल ने बताया कि रेलवे पुलिस ने करीब दो महीने के एक शिशु को लावारिस बताकर भर्ती कराया है. बच्चा फिलहाल स्वस्थ है. रेलवे पुलिस उसके परिवार वालों की तलाश में जुटी है. परिवार के मिलने तक बच्चा सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में ही रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola