प्लांटेशन लेबर यूनियन शुरू करेगी चाय बागान चलो अभियान

Updated:
विज्ञापन

दार्जिलिंग : मिनिमम वेजेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक के बाद मोर्चा का श्रमिक संगठन दार्जिलिंग तराई डुआर्स प्लांटेशन लेबर यूनियन ने चाय बागान चलो अभियान शुरू करने का आह्वान किया है. शुक्रवार को शहर के जज बाजार स्थित यूनियन के केन्द्रीय कार्यालय में दार्जिलिंग तराई डुआर्स प्लांटेशन लेबर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष करूणा गुरूंग की […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग : मिनिमम वेजेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक के बाद मोर्चा का श्रमिक संगठन दार्जिलिंग तराई डुआर्स प्लांटेशन लेबर यूनियन ने चाय बागान चलो अभियान शुरू करने का आह्वान किया है. शुक्रवार को शहर के जज बाजार स्थित यूनियन के केन्द्रीय कार्यालय में दार्जिलिंग तराई डुआर्स प्लांटेशन लेबर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष करूणा गुरूंग की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण सभा संपन्न हुई.
सभा में यूनियन के केंद्रीय महासचिव भरत ठकुरी, इसी तरह से मोर्चा केंद्रीय कमेटी की ओर से केंद्रीय सांगठनिक सचिव एलएम लामा, नगेन्द्र प्रधान, दिनेश गुरूंग, मोर्चा केंद्रीय प्रवक्ता सूरज शर्मा आदि उपस्थित थे. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिये दार्जिलिंग तराई डुआर्स प्लांटेशन लेबर यूनियन के दार्जिलिंग महकमा समिति का गठन भी किया गया, जिसमें सर्वसम्मति के साथ बालम तमांग को अध्यक्ष के रूप में चुना गया. इसी तरह से उपाध्यक्ष के पद पर पसांग मोक्तान, महासचिव रतन थापा, सह सचिव साकाल देवान आदि का चयन किया गया.
पत्रकारों के साथ हुई बातचीत में दार्जिलिंग तराई डुआर्स प्लांटेशन लेबर यूनियन के केंद्रीय महासचिव भरत ठकुरी के अनुसार आगामी 20 अगस्त को मिनिमम वेजेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक कोलकाता के सचिवालय में सम्पन्न होने जा रही है. आयोजित बैठक में दार्जिलिंग तराई डुआर्स प्लांटेशन लेबर यूनियन के पक्ष से केंद्रीय अध्यक्ष करूणा गुरूंग, महासचिव भरत ठकुरी, महकमा समिति अध्यक्ष बालम तमांग, पार्टी की ओर से मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता सूरज शर्मा भाग लेंगे.
आयोजित बैठक में भाग लेने के लिये 19 अगस्त को कोलकता प्रस्थान करेंगे. श्री ठकुरी ने बताया कि ज्वाइंट फोरम की ओर से चाय श्रमिकों को गलत-गलत बातें बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है. इसलिये हमलोगों ने 20 अगस्त की बैठक के बाद चाय बगान चलो अभियान शुरू करने का फैसला लिया है. श्रमिकों को सच्चाई से अवगत कराया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola