अवैध शराब के खिलाफ प्रशासनिक अभियान

Updated:
विज्ञापन

जयगांव : विगत दो दिनों से अलीपुरद्वार जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अबकारी विभाग ने सोमवार को पूरे जिले में अवैध शराब व्यवसायियों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान विभाग ने भारी मात्रा में अवैध शराब एवं चार अवैध शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार किया. अलीपुरद्वार जिलाधिकारी निखिल निर्मल ने बताया कि कारोबारियों की बहुत शिकायतें […]

विज्ञापन
जयगांव : विगत दो दिनों से अलीपुरद्वार जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अबकारी विभाग ने सोमवार को पूरे जिले में अवैध शराब व्यवसायियों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान विभाग ने भारी मात्रा में अवैध शराब एवं चार अवैध शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार किया.
अलीपुरद्वार जिलाधिकारी निखिल निर्मल ने बताया कि कारोबारियों की बहुत शिकायतें आ रही थी. इसलिए उनके ऊपर लगाम कसने के लिए विगत दो दिनों में अलीपुरद्वार, कुमारग्राम, जयगांव और कालचीनी के 16 जगहों पर अबकारी विभाग की ओर से तलाशी एवं छापेमारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में लगभग 1000 लीटर अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसी प्रकार के जिलास्तर के अभियान से शराब के कारोबारियों में खलबली मच गई है. इस प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई से जनता खुश है. कोई तो अधिकारी आया जो विभिन्न स्तर पर अवैध कारोबारियों के ऊपर नकेल कस रहा है.
जिलाधिकारी निखिल निर्मल अपने कार्य के प्रति इतने सजग है कि उन्हें मात्र अभी तीन महीने ही हुये हैं. तीन महीनों के अंदर ही विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में स्वयं पहुंचकर मीड डे मिल की जांच करते हैं और खुद भी बच्चों के साथ खाते हैं. कोई कमी या गलती होने पर साथ ही कारवाई भी करते हैं. विभिन्न राशन दूकानों में भी पहुंचकर वहां की व्यवस्था को देखते हैं और डीलरों को कम राशन देने के आरोप में नोटिस भी दिया. अवैध बोल्डर और बालू के कारोबारियों पर भी कार्रवाई करते हुये उनके ऊपर भी लगाम कसा गया है.
अभी अलीपुरद्वार जिला शासक द्वारा सोशल मीडिया में भी अभियान चलाया जा रहा है. डीएम ने लोगों से अपील किया है कि क्षेत्र की कोई भी शिकायत हो कम से कम सोशल मीडिया के माध्यम से ही उन्हें सूचना दी जाए, जिससे वह कार्रवाई कर सकें. उपरोक्त कार्रवाई एवं विभिन्न अभियानों को देखते हुये अलीपुरद्वार जिलावासियों को जिला शासक निखिल निर्मल के ऊपर गर्व महसूस हो रहा है. कालचीनी के प्रदीप लामा ने बताया कि उनके जीवनकाल में पहली बार इतने तत्पर और अपने कार्यों के प्रति समर्पित जिला शासक को उन्होंने देखा है. उन्होंने बताया कि अगर 3 महीनों के अंदर इतना कार्य कर दिए है तो आगामी दिनों में और भी बहुत प्रगतिमूलक कार्य हमारे जिले में होंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola