व्यवसायी संगठनों ने आजादी के जश्न में शामिल होने का लिया फैसला, स्वतंत्रता दिवस को शहर की दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहेंगे

Updated at : 06 Aug 2018 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी संगठनों ने आजादी के जश्न में शामिल होने का लिया फैसला, स्वतंत्रता दिवस को शहर की दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहेंगे

जलपाईगुड़ी : पहली बार शहर के व्यवसायियों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों ने 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष में दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है. इस दिन शहर के अलावा उपनगरीय क्षेत्र के बाजार, हाट, दुकानें और शॉपिंग मॉल तक बंद रहेंगे. एक तरफ इस निर्णय का व्यवसायियों ने स्वागत किया है […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : पहली बार शहर के व्यवसायियों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों ने 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष में दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है. इस दिन शहर के अलावा उपनगरीय क्षेत्र के बाजार, हाट, दुकानें और शॉपिंग मॉल तक बंद रहेंगे. एक तरफ इस निर्णय का व्यवसायियों ने स्वागत किया है वहीं, आम ग्राहकों ने इसे गलत फैसला बताया है.
जलपाईगुड़ी दिनबाजार व्यवसायी वेलफेयर समिति के अध्यक्ष मलय साहा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर ज्यादातर लोगों की छुट्टी रहती है. लेकिन व्यवसायी लोग इस दिन के राष्ट्रीय पर्व में शामिल नहीं हो पाते हैं. इसलिये इस बार स्वतंत्रता दिवस को यथोचित मर्यादा देने के लिये यह निर्णय लिया गया. इस बार हम लोग भी सपरिवार इस जश्न में शामिल होंगे. शहर के दिनबाजार के करीब पांच हजार दुकानें बंद रहेंगी. इस बार हम लोग भी कार्यक्रम आयोजित करेंगे.
नॉर्थ बेंगॉल नेशनल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त सचिव अभिजित मित्रा ने बताया कि 15 अगस्त के कार्यक्रमों में हम लोग पहले शामिल नहीं हो पाते थे. इसीलिये इस बार व्यवसाय बंद रखने का निर्णय लिया गया. जलपाईगुड़ी दिनबाजार होलसेल फिश मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष देबू चौधरी ने बताया कि आजादी के जश्न में शामिल होने और राष्ट्र को सम्मान देने के मकसद से व्यवसाय बंद रखने का निर्णय लिया गया है.
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को व्यवसाय-वाणिज्य बंद रखने के निर्णय को लेकर दिनबाजार में व्यवसायी संगठन की ओर से पोस्टर लगाये गये. वहीं, स्थानीय निवासी सुतपा बनर्जी ने बताया कि 17 अगस्त को मनसा पूजा है. लेकिन व्यवसाय बंद रहने से 14 और 16 अगस्त को ही बाजार करना होगा. एक अन्य निवासी सुजय साहा ने बताया कि 15 अगस्त को अवकाश रहने से सभी लोग बाजार करते हैं. इसलिये इस दिन को कम से कम आधा बेला दुकान खुली रखनी चाहिये थी. मलय साहा और विकास दास ने बताया कि अवकाश के बारे में माइकिंग और बैनर व फेस्टून के जरिये आम लोगों को अवगत कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola