सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में आयेंगे नन वर्कर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2018 1:45 AM
विज्ञापन
नागराकाटा : जलपाईगुड़ी जिले में चाय बागानों के नन वर्कर श्रमिकों को श्रम विभाग सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत ला रहा है. प्राथमिक रुप से नागराकाटा ब्लॉक स्थित बंद केरन चाय बागान में यह प्रकल्प शुरु किया जायेगा. इसके लिए श्रम विभाग और टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टाई) की ओर से आगामी चार अगस्त को […]
विज्ञापन
नागराकाटा : जलपाईगुड़ी जिले में चाय बागानों के नन वर्कर श्रमिकों को श्रम विभाग सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत ला रहा है. प्राथमिक रुप से नागराकाटा ब्लॉक स्थित बंद केरन चाय बागान में यह प्रकल्प शुरु किया जायेगा. इसके लिए श्रम विभाग और टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टाई) की ओर से आगामी चार अगस्त को चाय बागान में एक शिविर आयोजन किया जायेगा.
श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन परिवारों को बागान में काम नहीं है, वैसे परिवारवालों को इसका लाभ मिलेगा. चाय बागान में जो श्रमिक काम करते है उन्हे चाय मालिक पक्ष की ओर से विभिन्न प्रकार की सुविधायें प्राप्त होने पर भी नन वर्कर परिवारों को इससे वंचित रहना पड़ता है. जबकि चाय बागान में चाय श्रमिकों से ज्यादा संख्या नन वर्कर की है.
सिर्फ जलपाईगुड़ी जिले में ही श्रमिकों का संख्या एक लाख 20 हजार है. जहां नन वर्कर के रूप में तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं. अब इन सभी लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत लाने का निर्णय लिया गया है. कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री उत्तर बंगाल दौरे पर आते समय सिलीगुड़ी में चाय बागानों के नन वर्कर के लिए कुछ करने का संकेत दिया था.
श्रम विभाग ने बताया कि कुल 61 प्रकार की जीविका से परिवार इस प्रकल्प का लाभ उठा सकते हैं. जिनका उम्र 18 से 60 वर्ष तक एवं 65 हजार मासिक आय निर्धारित होना होगा. लाभार्थियों को प्रतिमाह 25 रुपया देना होगा. जबकि सरकार देगा 30 रूपया दिया जायेगा. प्रत्येक लोगों को पासबुक दिया जायेगा. 60 वर्ष के बाद सभी रकम सूद समेत लाभार्थियों को लौटा दिया जाएगा.
उसके साथ मासिक पेंशन भी दिया जाएगा. जो विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर पढ़ रहे हैं. उन्हें 30 हजार आर्थिक अनुदान प्रदान किया जायेगा. चिकित्सा के लिए प्रति वर्ष 10 हजार दिया जाएगा. इसके अलावा टीबी रोग से पीडि़त अन्य जगहों पर काम करने के लिए गए ठगी का शिकार, अनिच्छुक गर्भपात, बच्चा पैदा, कन्या संतान पैदा होने पर सहयोग किया जायेगा.
टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टाई) डुआर्स शाखा सचिव राम अवतार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के इस सिद्धान्त से चाय बागानों के श्रमिक परिवारों को काफी सहयोग मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










