फंदे से लटकते मिले दो लड़कियों के शव

शहर के दो अलग-अलग इलाकों में हुई घटना सिलीगुड़ी. शहर के दो अलग-अलग इलाकों में दो नाबालिक लड़कियों की अस्वाभाविक मौत का मामला सामने आया है. पहली घटना एनजेपी थाना अंतर्गत अंबिका नगर इलाके की है. वहीं दूसरी घटना भक्तिनगर थाना अंतर्गत लिम्बू बस्ती इलाके में घटी है. शुक्रवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के […]
शहर के दो अलग-अलग इलाकों में हुई घटना
शुक्रवार की सुबह एनजेपी के अंबिका नगर इलाके के एक घर से 14 वर्षीय एक नाबालिग का फंदे से लटका शव मिला. मृतका की पहचान सीमा राय के तौर पर की गयी है. वह सिलीगुड़ी बाल्मीकि उच्च विद्यालय में नौवीं की छात्रा थी. घटना का पता चलते ही एनजेपी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेजा. इस संबंध में मृतका के पिता कानू राय ने बताया कि गुरुवार रात को रोज की तरह भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गये. शुक्रवार की सुबह परिवारवालों ने सीमा का फंदे से लटका शव देखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




