मंत्री के इलाके में दो स्कूलों में चोरी

Updated at : 25 Jul 2018 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
मंत्री के इलाके में दो स्कूलों में चोरी

आद्रा : राज्य के पश्चिमांचल विकास परिषद के मंत्री सह पुरूलिया जिला तृणमूल अध्यक्ष शांतिराम महतो के गांव गाढ़ाफुसरो में एक ही दिन दो स्कूलों में चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप है. सोमवार देर शाम मशानथाना अंतर्गत गाढ़ाफुसरो प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़ चोर मिड डे मील के लिये रखे 120 […]

विज्ञापन

आद्रा : राज्य के पश्चिमांचल विकास परिषद के मंत्री सह पुरूलिया जिला तृणमूल अध्यक्ष शांतिराम महतो के गांव गाढ़ाफुसरो में एक ही दिन दो स्कूलों में चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप है. सोमवार देर शाम मशानथाना अंतर्गत गाढ़ाफुसरो प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़ चोर मिड डे मील के लिये रखे 120 किलो चावल, पंखा लेकर फरार हो गये हैं

जबकि गाढ़ाफचसरो उच्च विद्यालय कार्यालय में रखे तीन कंप्यूटर सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गये. दोनों स्कूल के प्रधानाध्यापक क्रमश: मधुसूदन बाउरी तथा मृत्युंजय महतो ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करायी है. उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि कंप्यूटरों में कन्याश्री, युवाश्री जैसी परियोजनाओं से जुड़े आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ-साथ शिक्षकों के सर्विस रिकॉर्ड भी रखे गये थे.

कंप्यूटरों के चोरी हो जाने से जरूरी दस्तावेज गुम हो गये हैं. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद छानबीन आरंभ कर दी है. मामले में किसी की गिरफ्तार नहीं हो पायी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इधर, एक ही दिन आसपास के दो स्कूलों में चोरी की घटना से खफा स्थानीय निवासियों, स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग पर पुलिस के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola