मालबाजार : अध्यापक और अध्यापिकाएं नियमित रूप से करेंगे विद्यार्थियों की सुनवाई

Updated at : 14 Jul 2018 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
मालबाजार : अध्यापक और अध्यापिकाएं नियमित रूप से करेंगे विद्यार्थियों की सुनवाई

रैगिंग रोकने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज में मेंटर ग्रुप गठित विस्थापित होनेवाले व्यवसायियों को लेकर प्रशासनिक बैठक प्रस्तावित ओवरब्रिज से प्रभावित होंगे 50 व्यवसायी प्रशासनिक अधिकारियों व पंचायत समिति की सदस्य ने लिया जायजा मालबाजार : लाटागुड़ी-बिचाडांगा रेलवे लाइन पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण के चलते लाटागुड़ी-नेउड़ा मोड़ के करीब 50 दुकानदार विस्थापन की आशंका से […]

विज्ञापन
रैगिंग रोकने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज में मेंटर ग्रुप गठित
विस्थापित होनेवाले व्यवसायियों को लेकर प्रशासनिक बैठक
प्रस्तावित ओवरब्रिज से प्रभावित होंगे 50 व्यवसायी
प्रशासनिक अधिकारियों व पंचायत समिति की सदस्य ने लिया जायजा
मालबाजार : लाटागुड़ी-बिचाडांगा रेलवे लाइन पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण के चलते लाटागुड़ी-नेउड़ा मोड़ के करीब 50 दुकानदार विस्थापन की आशंका से पीड़ित हैं. इन्होंने महकमा प्रशासन के मार्फत पर्यटन मंत्री गौतम देव को पत्र देकर अपने पुनर्वास की मांग की है.
इस मसले को लेकर शुक्रवार को माल ब्लॉक के बीडीओ, माल पंचायत समिति की सदस्य और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने लाटागुड़ी कर्मतीर्थ में प्रभावित व्यवसायियों को लेकर बैठक की. साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने जमीनी हालात का जायजा लिया. साथ ही उन्होंने प्रभावित व्यवसायियों को पुनर्वास का भरोसा दिया है.
उल्लेखनीय है कि एनजेपी से चेंगड़ाबांधा तक रेलमार्ग के लाटागुड़ी-बिचाडांगा रेलवे क्रॉसिंग के निकट लाटागुड़ी-चालसा एनएच-31 पर जाम को नियंत्रित करने के लिये लोक निर्माण विभाग ने ओवरब्रिज बनाने का फैसला लिया है. इस दौरान 50 दुकानदार प्रभावित होंगे. ये व्यवसाय अपनी जीविका को लेकर चिंतित हैं. विस्थापित होने की आशंका के बीच इन व्यवसायियों ने माल महकमा के एसडीओ के मार्फत पर्यटन मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है.
आज की बैठक में बीडीओ भूषण शेर्पा के अलावा माल पंचायत समिति की सदस्य महुआ गोप, प्रताप तमांग, स्थानीय पंचायत सदस्य जगबंधु सेन और व्यवसायियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही. प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर प्रभावित होने वाली दुकानें और घरों का भी मुआयना किया.
उल्लेखनीय है कि बिचाडांगा रेल लाइन से चालसा की ओर एक किमी 200 मीटर और लाटागुड़ी बाजार की ओर 500 मीटर तक ओवरब्रिज बन रहा है.
माल पंचायत समिति की सदस्य महुआ गोप ने बताया कि प्रभावित व्यवसायियों के पुनर्वास के लिये प्रयास किया जायेगा. बीडीओ भूषण शेर्पा ने बताया कि स्थानीय ग्राम पंचायत को व्यवसायियों के लिये वैकल्पित जगह देखने के लिये कहा गया है. जमीन मिलने के बाद बाजार का निर्माण करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन के जरिये राज्य सरकार को भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola