डीएम ने विभिन्न संबंधित पक्षों के साथ की बैठक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : नॉर्थ बेंगॉल टी ऑक्शन कमेटी की वार्षिक आम सभा में सचिव के चुनाव के बाद ही चाय की नीलामी शुरू हो सकती है. गुरुवार को जिला प्रशासन के सभागार में चाय नीलाम केन्द्र को लेकर की गयी बैठक में जिलाधिकारी और टी ऑक्शन कमेटी की चेयरपर्सन शिल्पा गौरीसरिया ने बताया कि 8 सितंबर […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : नॉर्थ बेंगॉल टी ऑक्शन कमेटी की वार्षिक आम सभा में सचिव के चुनाव के बाद ही चाय की नीलामी शुरू हो सकती है. गुरुवार को जिला प्रशासन के सभागार में चाय नीलाम केन्द्र को लेकर की गयी बैठक में जिलाधिकारी और टी ऑक्शन कमेटी की चेयरपर्सन शिल्पा गौरीसरिया ने बताया कि 8 सितंबर 2015 से जलपाईगुड़ी का चाय नीलाम केन्द्र बंद है. वहीं आगामी 6 अगस्त को चाय नीलाम कमेटी की वार्षिक आम सभा होगी, जिसमें सचिव का चुनाव किया जायेगा. इस बैठक में जिलाधिकारी के अलावा एडीएम अम्लान ज्योति साहा, नीलाम कमेटी के सदस्य, चाय विक्रेताओं और क्रेताओं की उपस्थिति रही.
उल्लेखनीय है कि लंबे समय तक चाय नीलाम केन्द्र बंद रहने से वहां कार्यरत दो अस्थायी कर्मचारियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र देकर वेतन नहीं मिलने की शिकायत करते हुए आत्महत्या की अनुमति मांगी है. मीडिया में यह खबर आने के बाद जिला प्रशासन ने चाय नीलाम केन्द्र खुलवाने के लिए अपनी तत्परता बढ़ा दी है.
जिलाधिकारी शिल्पा गौरीसरिया ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से चाय नीलाम कमेटी को अगस्त तक आम सभा करने के लिए कहा गया है. चूंकि अभी तक कमेटी में सचिव का पद खाली है. उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. वहीं चाय नीलाम केन्द्र की कमेटी के वाइस चेयरमैन पुरजीत बक्शी गुप्त ने बताया कि 2005 में चालू हो जाने के बाद चाय नीलाम केन्द्र ठीकठाक चल रहा था. लेकिन धीरे-धीरे चाय की आवक कम होने के चलते नीलामी का काम बंद हो गया. हमलोगों ने बॉट लीफ फैक्ट्री में तैयार चाय को लेकर कई महीनों तक काम चलाया. लेकिन सितंबर के प्रथम सप्ताह से लेकर 2015 से चाय नीलामी बिल्कुल बंद है. पिछले साल नीलाम कमेटी के सचिव निरंजन बसु का स्वर्गवास हो गया. उसके बाद से कोई उस पद पर चुना नहीं गया.
उल्लेखनीय है कि नीलाम कमेटी की बैंकिंग के लिए चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सचिव सिग्नेचरी अथॉरिटी हैं. पिछले साल चेयरपर्सन के रूप में जिलाधिकारी रचना भगत और निरंजन बसु थे. लेकिन निरंजन बसु का निधन हो जाने से कमेटी निष्क्रिय हो गयी. पिछले अक्टूबर से कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है.
चाय नीलाम केन्द्र के कार्यकारी सदस्य और जिला लघु चाय किसान समिति के अध्यक्ष रजत कार्जी ने बताया कि हमलोगों ने नीलाम केन्द्र में डस्ट चाय बेचने का प्रयास किया था, लेकिन वह असफल रहा. नीलाम केन्द्र को खुलवाने के लिए जिला प्रशासन और भारतीय चाय बोर्ड को पहल करनी होगी. इस बारे में चाय बोर्ड के जलपाईगुड़ी कार्यालय के उप-निदेशक चन्द्रशेखर मित्र ने बताया कि बोर्ड चाय नीलाम केन्द्रों को लाइसेंस देता है. नयी कमेटी के गठन के बाद ही केन्द्र को चालू किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










