छह महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : अपराधिक गतिविधियों में लिप्त छह महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शनिवार को इन्हें सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर दिया गया है. गुप्त जानकारी के आधार पर प्रधान नगर थाने की सहायता से सिलीगुड़ी महिला थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन के तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड इलाके से इन महिलाओं को गिरफ्तार […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : अपराधिक गतिविधियों में लिप्त छह महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शनिवार को इन्हें सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर दिया गया है. गुप्त जानकारी के आधार पर प्रधान नगर थाने की सहायता से सिलीगुड़ी महिला थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन के तेनजिंग नोर्गे बस स्टैंड इलाके से इन महिलाओं को गिरफ्तार किया.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये महिलाएं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि इलाकों में पॉकेटमारी, छिनताई व अन्य अपराधिक गतिविधियों में लिप्त थीं. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के डिप्टी पुलिस कमिश्नर तरुण हलदार ने बताया कि एहतियाती कदम के आधार पर उन संदिग्ध महिलाओं को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola