मिठाई दुकानों में नगर निगम का अभियान

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी की विभिन्न दुकानों में बिकनेवाले मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर गणेश भट्टाचार्य के नेतृत्व में घुघुमाली बाजार इलाके में अभियान चलाया गया. इस दौरान मिठाई बनाने के उपयोग में लायी जानेवाली सामग्री की जांच की गयी तथा उनका सैम्पल भी लिया […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी की विभिन्न दुकानों में बिकनेवाले मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर गणेश भट्टाचार्य के नेतृत्व में घुघुमाली बाजार इलाके में अभियान चलाया गया. इस दौरान मिठाई बनाने के उपयोग में लायी जानेवाली सामग्री की जांच की गयी तथा उनका सैम्पल भी लिया गया.
इस सबंध में नगर निगम के फूड इंस्पेक्टर गणेश भट्टाचार्य ने बताया कि पिछले दिनों मिली शिकायत के आधार पर बुधवार को 36 नंबर वार्ड के घुघुमाली बाजार इलाके में अभियान चलाया गया. इसके तहत कई मिठाई दुकानों व कारखानों की जांच की गयी. साथ ही मिठाई बनाने के तरीके तथा उनके रखरखाव पर भी गौर किया गया.
श्री भट्टाचार्य ने बताया कि मिठाई में उपयोग किये जानेवाले रंगों के सेवन से लोगों में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो रही हैं. लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अभियान के दौरान मिठाई बनाने के उपयोग में लानेवाले कई रंगों के सैम्पल को भी इकठ्ठा किया गया है. इसे जांच के लिए कोलकाता भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि आनेवाले दिनों में इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा .
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola