सिलीगुड़ी : मांगों को लेकर सड़क पर उतरे राज्य सरकार के कर्मचारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : बकाया 49 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने, छठा पे कमीशन जल्द से जल्द लागू करने और हेल्थ स्कीम के तहत मिलनेवाली राशि को लेकर बहानेबाजी बंद करने जैसी मांगों को लेकर पश्चिम बंगाल सरकारी कर्मचारी समिति समूह की राज्य को-आर्डिनेशन कमेटी की ओर से बुधवार को सिलीगुड़ी के कचहरी रोड स्थित प्रधान डाकघर के […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : बकाया 49 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने, छठा पे कमीशन जल्द से जल्द लागू करने और हेल्थ स्कीम के तहत मिलनेवाली राशि को लेकर बहानेबाजी बंद करने जैसी मांगों को लेकर पश्चिम बंगाल सरकारी कर्मचारी समिति समूह की राज्य को-आर्डिनेशन कमेटी की ओर से बुधवार को सिलीगुड़ी के कचहरी रोड स्थित प्रधान डाकघर के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया.
विरोध प्रदर्शन के बाद संगठन के सचिव अविनाश चंद्र मोदक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहां कि हेल्थ स्कीम के तहत मिलनेवाले पैसे को लेकर टाल-बहाना किया जा रहा है. इसके अलावा राज्य सरकार में खाली पदों पर नियुक्ति तथा अनुबंधित कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन प्रदान करने जैसे विभिन्न मुद्दों पर बल देते हुए मंगलवार से ही पूरे पश्चिम बंगाल में प्रर्दशन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










