कांग्रेस-तृणमूल में झड़प छात्र समेत सात जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2018 2:06 AM
विज्ञापन
चोपड़ा : कांग्रेस-तृणमूल के बीच हिंसक झड़प में उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना अंतर्गत धुलिगांव इलाका उत्तेजित हो उठा. इसमें एक छात्र सहित सात कांग्रेस कर्मी घायल हुए है. घायलों को दलुआ स्वास्थ्यकेंद्र में भर्ती करवाया गया है.कांग्रेस का आरोप है कि पंचायत चुनाव के बाद से चोपड़ा ब्लॉक के विभिन्न इलाकों में सत्ताधारी […]
विज्ञापन
चोपड़ा : कांग्रेस-तृणमूल के बीच हिंसक झड़प में उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना अंतर्गत धुलिगांव इलाका उत्तेजित हो उठा. इसमें एक छात्र सहित सात कांग्रेस कर्मी घायल हुए है. घायलों को दलुआ स्वास्थ्यकेंद्र में भर्ती करवाया गया है.कांग्रेस का आरोप है कि पंचायत चुनाव के बाद से चोपड़ा ब्लॉक के विभिन्न इलाकों में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने आतंक कायम कर रखा है.
स्थानीय तृणमूल नेता मोहम्मद अब्दुल के नेतृत्व में तृणमूल के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे है. मारपीट कर उनके साथ लूटपाट की जा रही है. उनकी साइकिल, बाइक व मोबाइल छीने जा रहे है. घटना को लेकर चोपड़ा के लक्खीपुर, रामगंज इलाके के आम लोगों में आतंक घर कर गया है. हालांकि तृणमूल नेतृत्व ने आरोप को अस्विकार कर दिया है.
आरोप है कि 22 जून को चोपड़ा में कांग्रेस नेता तथा राज्य के विरोधी दलनेता अब्दुल मन्नान की सभा में शामिल हुए लोगों पर चुन चुन कर हमला किया जा रहा है. घटना को लेकर इलाके में भारी तनाव छाया हुआ है. जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोपड़ा के रामगंज में गड़बड़ी की खबर मिली है. घटनास्थल पर चोपड़ा थाना पुलिस पहुंची है. मामले की छानबीन चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










